फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karwa Chauth 2025 Wishes: 'आई रात सुहागों वाली...', करवा चौथ पर ऐसे ही प्यारभरे संदेश भेजकर जीत लें पति का दिल

Fri, 10 Oct 2025 07:20 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 10 Oct 2025 07:20 AM IST
सार

Karwa Chauth 2025 Wishes For Husband Images : यहां करवा चौथ के आकर्षक वाॅलपेपर दिए जा रहे हैं, साथ में स्नेह से पूर्ण शायरियां और कविताएं दी जा रही हैं, जिन्हें भेजकर करवा चौथ की शुभकामनाएं दी जा सकती हैं।

विज्ञापन
Happy Karwa Chauth 2025 Wishes For Husband Wife Messages Shayari Whatsapp Status karva Chauth Ki Shubhkamnaye
करवा चौथ की शुभकामना संदेश - फोटो : Amar Ujala

Happy Karwa Chauth Wishes in Hindi : करवा चौथ हिंदू विवाहित महिलाओं के लिए अटूट प्रेम, विश्वास और सौभाग्य का पर्व है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर चंद्रमा को अर्घ्य देती हैं और अपने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और दांपत्य जीवन की स्थिरता की कामना करती हैं। यह पर्व कार्तिक मास की कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। इस वर्ष करवा चौथ 10 अक्तूबर 2025 को मनाया जा रहा है। 

इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं, पूजा करती हैं और रात को चांद देखकर पति का चेहरा छलनी से देखकर व्रत खोलती हैं जो पति-पत्नी के रिश्ते में समर्पण और विश्वास का प्रतीक है। हर सुहागिन महिला के लिए यह पर्व बेहद खास होता है। ऐसे में इस खास दिन की उन्हें शुभकामनाएं भी देनी चाहिए। पति और पत्नी दोनों ही आपस में एक दूसरे को करवा चौथ पर खास संदेश लिखकर भेजें और उनके रिश्ते को सेलिब्रेट करने वाले इस दिन की शुभकामनाएं दें। 

महिलाएं अपनी सहेलियों को भी करवा चौथ पर शुभ संदेश भेजकर रिश्तों में मिठास घोल सकती हैं। संदेशों के जरिए पति -पत्नी या करीबी अपनी भावनाओं को साझा कर सकते हैं। यहां करवा चौथ के आकर्षक वाॅलपेपर दिए जा रहे हैं, साथ में स्नेह से पूर्ण शायरियां और कविताएं दी जा रही हैं, जिन्हें भेजकर करवा चौथ की शुभकामनाएं दी जा सकती हैं।
 
Happy Karwa Chauth 2025 Wishes For Husband Wife Messages Shayari Whatsapp Status karva Chauth Ki Shubhkamnaye
करवा चौथ की शुभकामना संदेश - फोटो : Amar Ujala

-----------

नयनों में उम्मीद चमक रही,
मन में बस एक पुकार है।
चांदनी रात में झूम उठे वो,
जब दिखे पिया का दीदार है।

करवा चौथ की शुभकामनाएं

---------

Happy Karwa Chauth 2025 Wishes For Husband Wife Messages Shayari Whatsapp Status karva Chauth Ki Shubhkamnaye
करवा चौथ की शुभकामना संदेश - फोटो : Amar Ujala

-----------------

वो कहती है, 'मेरे सजना की लम्बी उम्र हो'
माथे की बिंदी, मांग में सिंदूर हो।
करवा चौथ का ये पवित्र त्योहार,
हर सुहागन के दिल का गुरूर हो।

करवा चौथ की शुभकामनाएं

-------------------

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Karwa Chauth 2025 Wishes For Husband Wife Messages Shayari Whatsapp Status karva Chauth Ki Shubhkamnaye
करवा चौथ की शुभकामना संदेश - फोटो : Amar Ujala

------------------

करवा चौथ की रौनक है निराली,
हर सुहागन की आंखों में चमक निराली।
सात जन्मों का बंधन निभाने की कसम,
ये दिन है प्रेम की सबसे प्यारी मिसाल।

करवा चौथ की शुभकामनाएं

------------
 
विज्ञापन
Happy Karwa Chauth 2025 Wishes For Husband Wife Messages Shayari Whatsapp Status karva Chauth Ki Shubhkamnaye
करवा चौथ की शुभकामना संदेश - फोटो : Amar Ujala

----------

भूख-प्यास से थकी नहीं वो,
उसके मन में बस एक आस है।
साजन की लंबी उम्र मिले,
यही उसका विश्वास है।

करवा चौथ की शुभकामनाएं

-------

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed