Happy Diwali Wishes 2026: दीपावली का त्योहार सिर्फ दीपों की रोशनी और खुशियों का प्रतीक नहीं है, बल्कि इसका संबंध प्रभु श्रीराम के अयोध्या आगमन की पावन यादसे भी जुड़ा हुआ है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चौदह वर्ष का वनवास पूरा करने के बाद जब भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण अयोध्या लौटे थे, तब उनके स्वागत में अयोध्यावासियों ने पूरी नगरी को दीपों से रोशन कर दिया था। तभी से दीपावली को बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की जीत के प्रतीक के रूप में मनाने की परंपरा प्रचलित है।
हैप्पी दिवाली: "हर घर में जलें राम नाम के दीप..." दीपावली पर अपनों को भेजें दिल छू लेने वाली शुभकामनाएं
Happy Diwali Status: दिवाली के शुभ अवसर पर अपने करीबियों और परिजनों को शुभकामा संदेश भेजकर प्रभु श्रीराम के आगमन की खुशियां मनाएं। यहां से आकर्षक वाॅलपेपर और स्टेट्स डाउनलोड कर सकते हैं।
--------------------------------
अयोध्या की गलियों में फिर दीपों की बहार हो,
हर घर में प्रभु श्रीराम के नाम का जयकार हो।
चौदह वर्ष बाद लौटे थे जब रघुनंदन अपने धाम,
तभी से रोशन है दीपावली, जय श्रीराम, जय श्रीराम!
दिवाली की शुभकामनाएं!
----------------------------------
------------------------------
चौदह वर्ष का वनवास बिताकर, राम अयोध्या आए थे।
खुशियों के दीप जलाकर, सबने उत्सव मनाए थे।
आज फिर वही प्रेम और श्रद्धा हर दिल में जगाएं,
प्रभु श्रीराम के आदर्शों से जीवन रोशन बनाएं।
दिवाली की शुभकामनाएं!
-------------------------
------------------------------
हर आंगन में दीप जले, हर चेहरे पर मुस्कान हो,
प्रभु श्रीराम की कृपा से सुखमय हर इंसान हो।
जिस दिन राम अयोध्या लौटे, खुशियों का त्योहार हुआ,
उस पावन याद में दीपावली का सुंदर श्रृंगार हुआ।
दिवाली की शुभकामनाएं!
------------------------------
----------------------------
वनवास की राहों को पार कर प्रभु अयोध्या आए थे,
उनके स्वागत में अयोध्यावासियों ने दीप जलाए थे।
आओ इस दिवाली राम नाम की ज्योति जलाएं,
प्रेम, सत्य और धर्म का संदेश घर-घर पहुंचाएं।
दिवाली की शुभकामनाएं!
--------------------------------------