Diwali 2024 Wishes: कई जगह आज भी मनाई जाएगी दिवाली, इन संदेशों के साथ अपनों को दें बधाई
वैसे तो सभी जगह कल दिवाली का त्योहार मनाया गया था, लेकिन कई जगहों पर दिवाली की पूजा आज भी की जाएगी। ऐसे में अपने प्रियजनों को 1 नवंबर को भी दिवाली की बधाई भेजें।
पटाखों की आवाज से गूंज रहा संसार
दीपक की रोशनी अपनों का प्यार
मुबारक हो आपको दीपावली का त्योहार।
शुभ दीपावली
जगमग-जगमग आई दिवाली
खुशियां ढेरों लाई दिवाली
घर आंगन में खुशियां महके प्यार,
स्नेह की रंगोली छाई दिवाली
दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं
दीपावली का यह पावन त्योहार,
आपके जीवन में खुशियां लाए अपार,
लक्ष्मी विराजमान हों आपके द्वार,
शुभकामनाएं आप हमारी करें स्वीकार
दीपावाली की हार्दिक शुभकामनाएं
श्री राम जी आपके संसार में सुख की बरसात करें, और दुखों का नाश करें
प्रेम की फुलझड़ी से आपका घर आंगन रौशन हो
आपको दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं