Happy Chocolate Day 2024: वैलेंटाइन सप्ताह के तीसरे दिन को चॉकलेट डे के रूप में मनाते हैं। इस दिन लोग अपने प्रिय को चॉकलेट देते हैं। चॉकलेट रिश्तों में मिठास घोलने का काम करती है। वैसे तो चॉकलेट एक स्वीट डिश के रूप में मशहूर है, लेकिन इसे इजहार ए इश्क का जरिया भी माना जाता है। इस कारण चॉकलेट की महत्ता और अधिक बढ़ जाती है। एक पूरा दिन ही चॉकलेट के नाम कर दिया गया है। हर साल 9 फरवरी को चॉकलेट डे के रूप में मनाते हैं, जो वैलेंटाइन वीक का एक खास दिन है। इस दिन प्यार करने वाले एक-दूसरे को चॉकलेट तोहफे में देकर दिल की बात कहते हैं। आइए जानते हैं कैसे पार्टनर के लिए चॉकलेट डे को खास बनाया जा सकता है।
Happy Chocolate Day 2024: चॉकलेट और वैलेंटाइन डे का नाता, जानिए आशिकों को क्यों मनाना चाहिए ये दिन
चॉकलेट डे क्यों मनाते हैं?
वैलेंटाइन वीक के तीसरे दिन यानी 9 फरवरी को चॉकलेट डे मनाया जाता है। यह हफ्ता रोमांस से भरा है, जिसके तीसरे दिन रिश्ते में मिठास लाने के लिए चॉकलेट डे मनाते हैं। चॉकलेट की मिठास जोड़ने के पीछे एक मजबूत कारण भी है। कई शोध बताते हैं कि चॉकलेट खाने से हमारी लव लाइफ दुरुस्त रहती है। बता दें कि चॉकलेट में थियोब्रोमाइन और कैफीन होते हैं। चॉकलेट खाने से दिमाग में एंडोरफिन रिलीज होता है, जिससे हम आराम महसूस करते हैं।
चॉकलेट के फायदे
चॉकलेट डे सेलिब्रेट करने के लिए उस के फायदों के बारे में भी जान लें।
- चॉकलेट में फ्लेवनॉल पाया जाता है, जो बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करता है। चॉकलेट फेशियल, वैक्सिंग, फेस पैक और चॉकलेट बाथ आदि से झुर्रियां कम दूर करके त्वचा में निखार लाया जा सकता है।
- एक अध्ययन के मुताबिक चॉकलेट का सही तरीके से सेवन करने से वजन कम करना आसान हो जाता है।
- चॉकलेट के सेवन से पुरुषों की सेक्सुअल पावर बूस्टर होती है।
- ऑक्सीडेटिव तनाव बढ़ाने वाले हार्मोन को नियंत्रित करके अवसाद को दूर करने में चॉकलेट असरदार है।
चॉकलेट मीठी नहीं तीखी हुआ करती थी
चॉकलेट का जिक्र होने पर मीठे का स्वाद मुंह में आ जाता है। लेकिन चाॅकलेट हमेशा से मीठी नहीं थी, कभी इसका स्वाद तीखा हुआ करता था। चॉकलेट के तीखे होने की वजह ये थी कि अमेरिकी लोग इसे बनाने के लिए कोको के बीज को पीसकर उसमे कुछ मसाले व मिर्च मिलाते थे, जिससे इसका स्वाद तीखा हो जाता था।
पार्टनर के साथ चॉकलेट डे कैसे मनाएं?
चॉकलेट लव लाइफ के लिए काफी फायदेमंद है। इस कारण एक पूरा दिन चॉकलेट डे के रूप में मनाते हैं। इस दिन को खास तरीके से मनाने के लिए सुबह-सुबह आप चॉकलेट के साथ अपने दिन शुरू कर सकते हैं। साथी के लिए पूरा दिन खुशनुमा बनाने के लिए ब्रेकफास्ट में चॉकलेट की डिश रखें। पार्टनर के साथ मिलकर चॉकलेट की डिश बना सकते हैं। वक्त निकालकर पार्टनर के साथ बढ़िया से स्पा में जाकर चॉकलेट मसाज ले सकते हैं।