Happy Brothers Day 2023 Wishes: भाई की फिक्र और जिम्मेदारियों में ही उनका प्यार छुपा होता है। भाई से रिश्ता सिर्फ खून का नहीं होता, बल्कि वक्त के साथ दोस्ती का बन जाता है। हर वक्त लड़ने झगड़ने वाला भाई जरूरत पड़ने पर दुनिया जहान से आपकी सुरक्षा करता है। लड़का हो या लड़की लोग अपने भाई के सपोर्ट के कारण खुद में अधिक आत्मविश्वास महसूस करते हैं और समाज में निडरता से रह पाते हैं। वहीं भाई छोटा हो या बड़ा वह हमेशा अपनी बहन को लेकर प्रोटेक्टिव रहता है। भाई के साथ इस गहरे रिश्ता और इसी लगाव को भारत में हिंदू परंपरा के मुताबिक रक्षाबंधन और भाई दूज के मौके पर सेलिब्रेट किया जाता है। लेकिन भाई के साथ ये अटूट रिश्ता केवल भारत में ही नहीं दुनियाभर में भी उतना ही शक्तिशाली होता है। इस कारण हर साल दुनियाभर में लोग धूमधाम से ब्रदर्स डे सेलिब्रेट करते हैं। 24 मई को ब्रदर्स डे मनाया जा रहा है। ऐसे में आप भी अपने भाई संग ब्रदर्स डे मनाएं और उन्हें प्रेमपूर्ण शुभकामना संदेश भेजकर खास महसूस कराएं। ये रहे ब्रदर्स डे के प्यार भरे संदेश।
Happy Brothers Day Wishes: भाई को महसूस कराएं खास, इस खूबसूरत संदेशों को भेजकर दें ब्रदर्स डे की शुभकामनाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माना तुमसे लड़ती हूं, झगड़ती हूं मैं
पर हक से तुमसे सब कह सकती हूं मैं
भाई का प्यार दुनिया का सबसे अनमोल रिश्ता है
तुम्हारे होने से दुनिया की सबसे लकी बहन हूं मैं।
भाई दिवस की शुभकामनाएं
खुशनसीब है वो बहन,
जिसके पास भाई होता है
चाहे कितने भी मुश्किल हों हालात
भाई हमेशा साथ होता है।
भाई दिवस की शुभकामनाएं
तुम्हारे साथ मेरा बचपन यादगार रहा
तुम्हारे साथ मेरा हर दिन मजेदार रहा
जिंदगी भर इसी तरह बनकर रहना
मेरे पार्टनर इन क्राइम
मुबारक हो तुमको ब्रदर्स डे मेरे भाई।
भाई दिवस की शुभकामनाएं
साथ-साथ खेले, साथ पले-बढ़े
मेरे भाई का प्यार कभी न कम पड़े।
भाई दिवस की शुभकामनाएं