फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Brother's Day 2023: ब्रदर्स डे पर भाई को देना है तोहफा तो 500 रुपये में मिलेंगी ये चीजें

Wed, 24 May 2023 09:28 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 24 May 2023 09:28 AM IST
विज्ञापन
Brothers Day 2023 Gift Ideas Under 500 Rupees to Give You Elder or Younger Brother
brothers day gift - फोटो : istock

Brothers Day 2023 Gift Ideas: हर साल 24 मई को ब्रदर्स डे मनाया जाता है। इस दिन को मनाने की शुरुआत अमेरिका से हुई लेकिन अब भारत, ऑस्ट्रेलिया, रूस और कई एशियाई देश व फ्रांस और जर्मनी जैसे यूरोपीय देशों में भी ब्रदर्स डे मनाया जाने लगा है। परिवार में भाई के साथ अलग ही लगाव होता है। भाई छोटा हो या बड़ा, वह एक रक्षक और मददगार की तरह हमेशा आपको सपोर्ट करता है। दो भाइयों के बीच की बॉन्डिंग दोस्तों जैसी होती है। वहीं बहन के साथ उनका रिश्ता खट्टा मीठा और जिम्मेदारी वाला होता है। हमेशा लड़ने झगड़ने वाला भाई माता पिता की डांट से आपको सबसे पहले बचाने के लिए आगे आता है। जीवन भर आपका ख्याल रखने और प्रोटेक्ट करने वाला भी एक भाई ही होता है।



भाईयों के इसी प्यार और लगाव को सेलिब्रेट करने के लिए 24 मई को ब्रदर्स डे मनाते हैं। ब्रदर्स डे पर भाई को खास महसूस कराने और आभार व्यक्त करने के लिए उन्हें तोहफे दे सकते हैं। यहां ब्रदर्स डे के लिए गिफ्ट आइडियाज दिए जा रहे हैं, ये तोहफे बजट में आ सकते हैं। महज 500 रुपये तक खर्च करके आप अपने भाई को प्यारा सा तोहफा दे सकते हैं।
 

Brothers Day 2023 Gift Ideas Under 500 Rupees to Give You Elder or Younger Brother
wallet - फोटो : iStock

वॉलेट

भाई कॉलेज जाता है या नौकरी पेशा है तो उसे शानदार लेथर वाॅलेज तोहफे में दे सकते हैं। भाई को हमेशा ही पर्स की जरूरत होती है। आपके दिए इस तोहफे को वह अपने पास रखेंगे। आप 500 रुपये के अंदर ही भाई के लिए अच्छा वॉलेट खरीद सकते हैं।

Brothers Day 2023 Gift Ideas Under 500 Rupees to Give You Elder or Younger Brother
Sportswear - फोटो : social Media

स्पोर्ट्स वियर
 

लड़के हमेशा ही आरामदायक कपड़ों को कैरी करना पसंद करते हैं। अक्सर ही वह शाॅर्ट या लोअर टीशर्ट में पूरा पूरा दिन घूम लेते हैं। लेकिन अगर सहज कपड़ों में उन्हें स्टाइल भी मिल जाए तो वह काफी खुश हो जाएंगे। आप भाई को आरामदायक और बजट में अक्टिववियर तोहफे मे दे सकते हैं। कई टेक्नो स्पोर्ट्स ब्रांड में भाई के लिए अच्छे विकल्प मिल जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Brothers Day 2023 Gift Ideas Under 500 Rupees to Give You Elder or Younger Brother
भाई के लिए गिफ्ट - फोटो : istock

स्किन केयर और शेविंग किट

बहुत से लड़के भी अपनी त्वचा को लेकर गंभीर होते हैं, हालांकि लड़कियों की तरह वह स्किन केयर प्रोडक्ट्स के बारे में अधिक नहीं जानते हैं। ऐसे में आप अपने भाई को उनकी जरूरत और स्किन टाइप के मुताबिक अच्छे स्किन केयर प्रोडक्ट जैसे फेस वॉश, सनस्क्रीन, माॅश्चराइजर या फिर शेविंग किट तोहफे में दे सकते हैं। कई ब्रांड्स ब्रदर्स डे सेल या ऑनलाइन ऑफर देते हैं, जहां से आप कम दाम में सामान खरीद सकते हैं।

विज्ञापन
Brothers Day 2023 Gift Ideas Under 500 Rupees to Give You Elder or Younger Brother
भाई के लिए गिफ्ट - फोटो : instagram

टी शर्ट

कई लड़कों को शाॅपिंग का शौक नहीं होता है। वह अपने गिने चुने कपड़ों में ही सहज महसूस करते हैं। आप महज 500 रुपये में उनके वॉर्डरोब में कुछ कपड़े और बढ़ा सकती हैं। गर्मी के मौसम में भाई को टी शर्ट तोहफे में दे सकते हैं। सुंदर प्रिंट और आरामदायक फैब्रिक की टीशर्ट भाई के इस्तेमाल में भी होगी और उसे पसंद भी आएगी। लड़के मजे से टी शर्ट को कैरी करके दिनभर घूम सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed