Happy Bhai Dooj 2024 Wishes: भाई दूज का पर्व इस वर्ष 3 नवंबर 2024, रविवार को मनाया जा रहा है। भाई दूज को यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। ये पर्व भाई-बहन के रिश्ते को स्नेह और सम्मान से भरपूर बनाने के लिए मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और सुरक्षा की कामना करती हैं। भाई दूज का पर्व दीपावली के दो दिन बाद आता है और माना जाता है कि इस दिन यमराज अपनी बहन यमुना जी के घर गए थे, जहां यमुना जी ने उनका आदर-सत्कार कर उन्हें तिलक किया था। तभी से यह दिन भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक बन गया है।
Happy Bhai Dooj 2024 Wishes: भाई दूज के प्यारे-प्यारे संदेश भेजकर सबको दें भैया दूज की शुभकामनाएं
सभी को भाई दूज की मंगलकामनाएं देते हुए ये त्योहार उत्साह से मनाएं। इस लेख में नीचे भाई दूज के प्यार भरे संदेश और भैया दूज के आकर्षक वॉलपेपर दिए गए हैं, जिसे आप व्हाट्सएप और फेसबुक के जरिए अपने प्रियजनों को भेज सकती हैं।
बहन तिलक लगाकर भाई को मिठाई खिलाती है,
भाई का तोहफा देख चेहरे पर मुस्कान आ जाती है,
भाई बहन का ये रिश्ता हमेशा रहे अटूट,
मेरी तरफ से मुबारक हो आपको भाई दूज।
भाई दूज की शुभकामनाएं
-------
थाल सजा कर बैठीं हूं अंगना,
तू आजा अब मुझे इंतजार नहीं करना।
मत डर अब तू इस दुनिया से,
सबसे लड़ने खड़ी है तेरी बहना।
भाई दूज की शुभकामनाएं
बहन भाई का करे दुलार,
उसे चाहिए बस भाई का प्यार,
नहीं करती कोई बड़ी चाहत,
बस भाई को मिले खुशियां अथाह।
भैया दूज की शुभकामनाएं
भाई दूज के शुभ अवसर पर
आप के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं
आपके जीवन में सुख शांति
और समृद्धि हमेशा बनी रहे।
भैया दूज की शुभकामनाएं