फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Happy Friendship Day 2021: आपकी दोस्ती को मजबूत करेंगे ये खास शेर, जरूर भेजें दोस्तों को

Sun, 01 Aug 2021 12:14 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sun, 01 Aug 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
friendship day 2021 shayari messages These shayari will strengthen your friendship
फ्रेंडशिप डे 2021 - फोटो : अमर उजाला

दोस्ती एक खूबसूरत एहसास है। इसमें आपको अपनों के पास होने का एहसास होता है, ये आपके सुख-दुख का साथी होता है और आपके हर एक पल को खास बनाने के लिए ये दोस्त हर संभव कोशिश करता है। हमारे जीवन में कई ऐसी बातें होती हैं जिन्हें हम अपने माता-पिता, अपने भाई-बहन तक से साझा नहीं कर पाते। ऐसे में ये दोस्त ही तो होते हैं जिनसे आप सभी चीजें आसानी से शेयर कर पाते हैं। कोई मुसीबत हो या फिर पैसों की अचानक जरूरत हो, हर वक्त आपका सच्चा दोस्त आपकी मदद करता है। मतलब कि आप कितनी भी बड़ी मुसीबत हैं, लेकिन आपका दोस्त जब एक लाइन बोलता है कि डर मत मैं हूं न, तो बस इतना सुनकर ही आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। दोस्ती के नाम पर कई शायरी भी लिखी गई हैं, तो इस फ्रेंडशिप डे के मौके पर हम आपको कुछ ऐसे ही शेर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप अपने दोस्तों को भेजकर अपने इस दिन को और भी खास बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

friendship day 2021 shayari messages These shayari will strengthen your friendship
फ्रेंडशिप डे 2021 - फोटो : Amar ujala

दोस्ती ख़्वाब है और ख्वाब की ता'बीर भी है
रिश्ता-ए-इश्क़ भी है याद की जंजीर भी है
- अज्ञात

हैप्पी अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडशिप डे 2021

friendship day 2021 shayari messages These shayari will strengthen your friendship
फ्रेंडशिप डे 2021 - फोटो : Amar ujala

मुझे दोस्त कहने वाले ज़रा दोस्ती निभा दे
ये मुतालबा है हक़ का कोई इल्तिजा नहीं है
- शकील बदायुनी

हैप्पी अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडशिप डे 2021

विज्ञापन
विज्ञापन
friendship day 2021 shayari messages These shayari will strengthen your friendship
फ्रेंडशिप डे 2021 - फोटो : Amar ujala

दोस्त दो-चार निकलते हैं कहीं लाखों में
जितने होते हैं सिवा उतने ही कम होते हैं
- लाला माधव राम जौहर

हैप्पी अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडशिप डे 2021

विज्ञापन
friendship day 2021 shayari messages These shayari will strengthen your friendship
फ्रेंडशिप डे 2021 - फोटो : Amar ujala

दोस्त बनाने की खातिर
सूरत सब पहचानी रख
- अब्दुस्समद ’तपिश’

हैप्पी अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडशिप डे 2021

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed