आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने तक ही सीमित होते जा रहे हैं। जबकि पहले के जमाने में लोग आस-पड़ोस में रहने वाले लोगों के साथ अच्छे संबंध बनाकर रखते थे। पड़ोसी से अच्छी जान-पहचान, नजदीकियां और बेहतरीन रिश्ते जिंदगी के तनाव को कुछ कम कर उनकी खुशियों को दोगुना कर सकते हैं। जरूरत है तो बस एक अच्छा पड़ोसी बनने की। तो अगर एक अच्छा पड़ोसी बनना है तो इन बातों को जरूर अपनाएं।
घर के आसपास रहने वालों के साथ भी जरूरी है रिश्तों को निभाना, जानिए कैसे बनें अच्छे पड़ोसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत एक ऐसा देश है, जहां पड़ोसियों को भी परिवार की तरह ही समझा जाता है। यहां अलग-अलग सांस्कृतिक माहौल के चलते कई तरह के त्योहार और रस्म निभाए जाते हैं। ऐसे मौके पर पड़ोसियों का महत्व और भी बढ़ जाता है। हालांकि बड़े शहरों में तो यह हालात हैं कि लोग यह जानना भी जरूरी नहीं समझते कि पड़ोस में कौन रह रहा है। लेकिन थोड़ी सी कोशिश से आप पड़ोसियों से अपने संबंधों को मधुर बना सकते हैं।
अगर आप किसी नई जगह शिफ्ट हुए हैं, तो परिचय करने की पहल अपनी ओर से करें। अपना परिचय देते हुए आप दोस्ती का हाथ बढ़ा सकते हैं। यदि राह चलते या कहीं आते-जाते आपके पड़ोसी कहीं मिल जाएं तो हाय-हैलो करने से न चूकें। इसके अलावा भी कई चीजे हैं, जिनका ध्यान आपको रखना चाहिए।
अगर पड़ोसी नए हों और अचानक कोई इमरजेंसी आए तो उन्हें मोहल्ले के बारे में सही और जरूरी जानकारी दें, जैसे कि सुरक्षा व्यवस्था, पानी की आपूर्ति, वहां के लोगों का व्यवहार, उपलब्ध सुविधाएं। इसके अलावा भी अगर उनके बच्चे या घर में बुजुर्ग हों तो उनकी जिम्मेदारी उठाने में मदद करें। इससे आपके रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।
आपकी अनुपस्थिति में वह घर का ध्यान रख सकते हैं। या जरूरत पड़ने पर फोन कर सकते हैं। किसी तरह की समस्या होने पर रिश्तेदारों और दोस्तों से पहले वह आप तक पहुंच सकते हैं।आपकी अनुपस्थिति में आपके बच्चों का ख्याल रख सकते हैं। उनके खाने की व्यवस्था कर सकते हैं। किन दुकानों से सामान लेना है, या किस स्कूल में बच्चे का एडमिशन कराना है। इसकी जानकारी वह अच्छी तरह से दे सकते हैं।