फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Family Tips: बहू की इन आदतों से टूट सकता है परिवार, घर की खुशहाली के लिए भूल से भी न करें ये गलतियां

Wed, 12 Mar 2025 03:43 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 12 Mar 2025 03:43 PM IST
सार

यहां बहू की कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताया जा रहा है जो परिवार में दरार डाल सकती हैं।

विज्ञापन
Family Tips Signs Of Toxic Daughter In Law Bad Qualities And Disadvantages in hindi
बहू की गलत आदते परिवार तोड़ने का काम करती हैं - फोटो : istock
loader

Family Tips : परिवार आपसी सम्मान, प्यार और समझ से एक रहता है लेकिन जब उनके बीच कुछ गलत आदतें, नकारात्मक व्यवहार शामिल हो जाए तो रिश्ते में दूरी और अलगाव की संभावना बढ़ जाती है। भारतीय समाज में बहू को परिवार की रीढ़ माना जाता है, जो सभी सदस्यों को जोड़कर रखने में सक्षम होती है। कई बार बहू का टॉक्सिक व्यवहार और गलत आदतें ही परिवार तोड़ने का काम करती हैं। बहू के व्यवहार का असर पूरे परिवार पर पड़ता है। यहां बहू की कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताया जा रहा है जो परिवार में दरार डाल सकती हैं।

Family Tips Signs Of Toxic Daughter In Law Bad Qualities And Disadvantages in hindi
हर बात पर शिकायत करना - फोटो : iStock

हर बात पर शिकायत करना

अगर बहू हर छोटी-बड़ी चीज़ में शिकायत करती रहती है, तो इससे घर का माहौल बिगड़ने लगता है। उसके द्वारा नकारात्मकता फैलाने से परिवार के सदस्य एक दूसरे से चिढ़ने लगते हैं। जैसे अलग बहू के सदस्यों की बुराई करती है, हर चीज में कमी निकालती है या दूसरों को नीचा दिखाती हैं तो रिश्ते खराब हो सकते हैं।

Family Tips Signs Of Toxic Daughter In Law Bad Qualities And Disadvantages in hindi
परिवार के नियम-कायदों को न अपनाना - फोटो : istock

परिवार के नियम-कायदों को न अपनाना

हर परिवार की अपनी परंपराएं और जीवनशैली होती है, जिन्हें समझना और अपनाना जरूरी होता है। अगर बहू बिना वजह हर परंपरा का विरोध करे, या उसे अपनाने से इनकार करे, तो इससे रिश्तों में दूरियां आ सकती हैं। बड़ों का सम्मान न करना और उनकी बातों को नजरअंदाज करना भी रिश्तों में कड़वाहट घोल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Family Tips Signs Of Toxic Daughter In Law Bad Qualities And Disadvantages in hindi
पति को परिवार से दूर करने की कोशिश - फोटो : istock

पति को परिवार से दूर करने की कोशिश

कुछ बहुएं शादी के बाद चाहती हैं कि उनका पति सिर्फ उन्हीं की सुने और परिवार से दूरी बना ले। पति को उसके माता-पिता, भाई-बहनों से दूर करना, उन्हें उल्टा-सीधा समझाना गलत आदतों में आता है। ऐसा करने से न सिर्फ घर में विवाद बढ़ता है, बल्कि पति भी भावनात्मक रूप से परेशान हो सकता है।

विज्ञापन
Family Tips Signs Of Toxic Daughter In Law Bad Qualities And Disadvantages in hindi
आर्थिक मामलों में गैर-जिम्मेदार होना - फोटो : Istock

आर्थिक मामलों में गैर-जिम्मेदार होना

अगर बहू बिना सोचे-समझे खर्च करती है और बजट का ध्यान नहीं रखती, तो इससे परिवार को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बचत न करना और सिर्फ अपने लिए महंगे शौक पूरे करने पर जोर देना एक टॉक्सिक आदत हो सकती है। घर के आर्थिक मामलों में पारदर्शिता न रखना और छुपकर पैसे खर्च करना भी परिवार में दरार डाल सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed