फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Relationship Tips: ब्रेकअप के बाद एक्स पार्टनर कर सकते हैं ये काम, हो जाएं संतर्क

Mon, 10 Apr 2023 12:30 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 10 Apr 2023 12:30 PM IST
विज्ञापन
Ex Partner Do 5 Things After Breakup Tips Know in Hindi
breakup tips - फोटो : istock

Breakup Tips : ब्रेकअप के बाद कपल के लिए एक दूसरे के बिना रहना मुश्किल हो जाता है। ब्रेकअप के कई दिनों बाद तक लोगों को अपने एक्स की याद आती है। रिलेशनशिप में अपने पार्टनर के साथ रहते हुए वह एक ऐसे रूटीन में ढल जाते हैं, जिससे बाहर निकलने में कुछ वक्त लग सकता है। एक्स के साथ अच्छी या बुरी किसी भी तरह की याद को भुला पाना मुश्किल हो जाता है। भले ही बहुत सोच समझकर ब्रेकअप किया गया हो लेकिन पार्टनर की याद आने पर वह कई बार अपने फैसले पर पछताते हैं और कुछ ऐसे काम करते हैं, जिसकी उम्मीद किसी को नहीं होती। ब्रेकअप के दर्द से निकलने के लिए अक्सर लोग खुद को अधिक व्यस्त रखने की कोशिश करते है। अधिक खाने लगते हैं या फिर अकेले रहना पसंद करने लगते हैं। वहीं कुछ लोग तो अपने एक्स को स्टाॅक करने लगते हैं। वह जानना चाहते है कि उनसे अलग होकर उनका एक्स पार्टनर कैसे रह रहा है। अगली स्लाइड्स में जानिए ब्रेकअप के बाद एक्स पार्टनर क्या क्या कर सकते हैं, ताकि आप भी उनके हैरान कर देने वाले कामों से सतर्क रहें।

Ex Partner Do 5 Things After Breakup Tips Know in Hindi
पार्टनर के बारे में जानने की दिलचस्पी - फोटो : istock

पार्टनर के बारे में जानने की दिलचस्पी

ब्रेकअप के बाद लोग ये जानने में सबसे अधिक दिलचस्पी लेते हैं कि क्या उनके एक का किसी से अफेयर चल रहा है। लोग जानना चाहते हैं कि उन से ब्रेकअप के बाद क्या एक्स अपने जीवन में आगे बढ़ गया है और कितना खुश है।

Ex Partner Do 5 Things After Breakup Tips Know in Hindi
सोशल मीडिया चेक करना - फोटो : istock

सोशल मीडिया चेक करना

एक्स के बारे में जानकारी जुटाने के लिए और ब्रेकअप के बाद एक्स पार्टनर के नए बने दोस्तों के बारे में जानने के लिए वह पार्टनर और उनके दोस्तों के सोशल मीडिया अकाउंट चेक करते हैं। अक्सर ही उनके फेसबुक या इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर विजिट करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ex Partner Do 5 Things After Breakup Tips Know in Hindi
स्टेट्स के स्क्रीनशॉट्स रखना - फोटो : istock

स्टेट्स के स्क्रीनशॉट्स रखना

अगर एक्स अपने व्हाट्सएप या फेसबुक पर कोई नया स्टेटस लगाता है, जिसमें वह कोई तस्वीर या फिर कोई कोट लिखकर अपडेट करता है तो पार्टनर उसके स्टेट्स के स्क्रीनशॉट्स लेकर रखता है। एक्स के हर स्टेट्स को खुद से जोड़ता है और बार बार उन स्क्रीनशॉट्स को देखता है।

विज्ञापन
Ex Partner Do 5 Things After Breakup Tips Know in Hindi
ब्लॉक-अनब्लॉक गेम - फोटो : Istock

ब्लॉक-अनब्लॉक गेम

ब्रेकअप के बाद एक्स कभी अपने पार्टनर को फेसबुक और व्हाट्सएप पर ब्लॉक कर देते हैं तो कभी अन ब्लाॅक कर देते हैं। लगभग हर रोज वह यह काम करते हैं। वह जानना चाहते हैं कि एक्स उनसे अलग होकर क्या कर रहा है लेकिन खुद की हर एक्टिविटी एक्स से शेयर करना नहीं चाहते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed