M Letter Names For Baby Boy And Girl: बच्चे के जन्म के साथ ही माता पिता कई तरह की तैयारी करने लगते हैं । शिशु के लिए भविष्य की योजना बनाना शुरू कर देते हैं । शुरुआत बच्चे के नाम से होती है। नाम किसी भी व्यक्ति की पहचान और कुछ हद तक उसके व्यक्तित्व का प्रतीक होता है। इसलिए हर माता- पिता अपने बच्चे का नाम तब से सोचना शुरू कर देते हैं, जब से वह भ्रूण में आ जाता है। जन्म से पहले ही माता और नन्हे मेहमान का परिवार उसे अलग अलग प्यारे नामों से पुकारता है लेकिन समाज के लिए उसका एक आदर्श और सुंदर नाम देना होता है । आजकल माता पिता अपने नाम के पहले अक्षर से अपने बच्चे का नाम रखना चाहते हैं, साथ ही शिशु को ऐसा नाम देश चाहते हैं जो अर्थ पूर्ण होने के साथ ही मॉडर्न और यूनिक भी हो। यहाँ बेटे या बेटी के लिए अर्थपूर्ण और सुंदर नामों की सूची दी जा रही है।
M Letter Names: बेटे या बेटी का म अक्षर से रखें प्यारा सा नाम, ये रही आकर्षक नामों की सूची
बेटे का म अक्षर से आकर्षक नाम
माधव - भगवान कृष्ण का एक नाम
माहिर - विशेषज्ञ, बहादुर
माक्षार्थ - मां के दिल का कीमती हिस्सा
मान - व्याख्याता, आदर करना
मानस - मन, प्रतिभाशाली
मानव - आदमी, युवा, मानव जाति
मेघन- मोती
मृदंग- संगीत के लिए उपकरण
मृगांक- चंद्रमा
मानेश- मन के प्रभु
बेटी का M अक्षर से नामकरण
माही - नदी, अव्वल
मालवी - राजकुमारी, एक संगीतमय राग
मानविका - युवा लड़की
मानसी - देवी सरस्वती का दूसरा नाम
मानस्वी - कुशल
मानुषी - देवी लक्ष्मी का एक नाम, दयालु
मीनाक्षी- सुंदर आंखों वाली
मिहिका- भाप, बूंद।
मुदिता- खुश, प्रसन्न
मनाली- प्यारी, सुंदर