Eid-e-Milad-Un-Nabi 2023 Wishes in Hindi: आज यानी 28 सितंबर 2023 को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का पर्व मनाया जा रहा है। इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक, ईद-ए-मिलाद तीसरे महीने में रबी-उल-अव्वल के 12वें दिन मनाया जाता है। मिलाद-उन-नबी का पर्व इस्लाम धर्म के मुताबिक महत्वपूर्ण है। इस दिन इस्लाम के पैगंबर हजरत मुहम्मद का जन्म हुआ था। उन्होंने अल्लाह के संदेशों को सभी तक पहुंचाया। इस पर्व को नबी मुहम्मद के जीवन और उनके संदेश के प्रति समर्पित रूप से मनाया जाता है।
Eid-e-Milad-Un-Nabi 2023 Wishes: आज है ईद ए मिलाद-उन नबी का पर्व, इन आकर्षक वॉलपेपर्स को भेजकर दें मुबारकबाद
मिलाद-उन-नबी मुबारक हो आपको
दिल से दुआ है, हर दुआ पूरी हो आपकी।
ईद-ए-मिलाद-उन नबी मुबारक
नूर आया, नूर चढ़ा, रोशनी हुई हर जगह,
ईद-ए-मिलाद-उन-नबी लाया खुशियों की बहार।
मुबारक हो आपको मिलाद-उन-नबी का त्योहार
नबी की मोहब्बत में डूबकर हम तो खुदा से मिलते हैं
ईद-ए-मिलाद के मौके पर हम दिल से दुआ करते हैं।
ईद-ए-मिलाद-उन नबी मुबारक
आया मिलाद-उन-नबी का मुबारक पर्व
सजी है रौनकों की महफिल हर तरफ
ईद है अल्लाह का नायाब तोहफा
खुदा इबादत करके मनाओ यह पर्व।
ईद-ए-मिलाद-उन नबी मुबारक