जब तक हम सिंगल होते हैं, तब तक हम अपनी जिंदगी अपने हिसाब से जीते हैं। लेकिन जब हम शादी के बंधन में बंध जाते हैं तो फिर हमारी जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं। वहीं, कई लोगों को लगता है कि शादी के बाद उनकी जिंदगी बदल जाएगी। हर तरफ खुशनुमा माहौल होगा, चीजें अच्छी होंगी आदि बहुत कुछ लोग सोचते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो शादी के बाद भी वैसी ही बनी होती हैं। इसलिए हमें इनके बारे में भी जानना चाहिए। तो चलिए जानते हैं इन चीजों के बारे में।
{"_id":"606ee7997209d6272d18b584","slug":"do-you-know-these-four-things-do-not-change-after-marriage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी के बाद भी नहीं बदलती ये चार चीजें, जानें क्या हैं ये","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
शादी के बाद भी नहीं बदलती ये चार चीजें, जानें क्या हैं ये
Sat, 10 Apr 2021 09:05 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 10 Apr 2021 09:05 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
पुराने रिश्ते कभी नहीं बदलते
- जब हम किसी के साथ शादी करते हैं, तो जाहिर है कि हमारा नया रिश्ता जुड़ता है। लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल भी नहीं कि हमारे पुराने रिश्ते पीछे छूट जाते हैं या फिर हम उन्हें नजरअंदाज करना शुरू कर दें। हम जिस तरह से शादी से पहले तक अपने पुराने रिश्तों को निभाते आ रहे हैं, वैसे ही हमें आगे भी ये रिश्ते निभाते हुए चलना चाहिए।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
मुश्किलें
- कई बार युवाओं को लगता है कि अगर वो शादी कर लें, तो उनके जीवन में सबकुछ ठीक हो जाएगा। माता-पिता को भी कई बार लगता है कि बच्चों की शादी कर दें, तो इनके जीवन में सबकुछ सही हो जाएगा। लेकिन हमें ये समझना होगा कि शादी के बाद जिंदगी की मुश्किलें ऐसे ही दूर नहीं हो जाती। बल्कि हमें अपनी समझदारी से इन्हें दूर करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
व्यक्तित्व
- इंसान का व्यक्तित्व शादी के बाद बदल जाए, ऐसा नहीं होता है। मतलब शादी के पहले जैसा आपका व्यक्तित्व था, शादी के बाद भी वैसा ही रहेगा। हालांकि, आप चाहें तो इसे बदल सकते हैं। धीरे-धीरे लोगों का व्यक्तित्व बदलता है, लेकिन हम सोचें कि ये एकदम बदल जाएगा तो ऐसा होना बेहद मुश्किल है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
समझदारी
- कई लोग ये भी सोचते हैं कि शादी करने के बाद उनमें परिपक्वता आ जाएगी। भले ही शादी से पहले वो परिपक्व नहीं हैं, लेकिन उन्हें लगता है कि शादी के बाद उनमें समझदारी आ जाएगी और वो जिम्मेदार हो जाएंगे। लेकिन असल में ऐसा बेहद ही कम देखने को मिलता है। किसी भी व्यक्ति में बदलाव आने में समय लगता है। इसलिए ये सोचना कि शादी के बाद आप समझदार हो जाएंगे, ऐसा जरूरी नहीं।