फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन में जरूर करें ये काम, नहीं होंगे सास से झगड़े

Wed, 19 May 2021 08:59 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Wed, 19 May 2021 08:59 PM IST
विज्ञापन
do this things to avoid daughter in law and mother in law fights in hindi
इन झगड़ों को समाप्त कर सकते हैं - फोटो : Social Media

पिछले लॉकडाउन में जहां सारे परिवार मिल-जुलकर रह रहे थे, हर कुछ न कुछ कर रहे थे, इस लॉकडाउन ऐसा कुछ भी नहीं है। इस लॉकडाउन अधिकतर घरों में सास-बहू के झगड़े इतने अधिक बढ़ गए हैं कि घर के पुरुष सदस्य परेशान होने लगे हैं लेकिन झगड़े करने की बजाय आपको इस समय यह सोचना चाहिए कि झगड़े होने के पीछे कारण क्या है और यदि वजह नहीं समझ आ रही है तब तो आप कुछ छोटी- मोटी चीजें करके ही इन झगड़ों को समाप्त कर सकते हैं। मिल-जुलकर रहेंगे तो सभी की चिंता दूर होगी। अगली स्लाइड्स से जानिए किन तरीकों को आजमाकर आप इन झगड़ों को खत्म कर सकती हैं। 

do this things to avoid daughter in law and mother in law fights in hindi
आप पहले ही खुद से कर लें - फोटो : Social media

काम को बांट लें
घर के काम को सवेरे होते ही बांट लें। यह तय कर लें कि आप क्या करने जा रही हैं और अपने काम में जुट जाएं। ऐसा करने से किसी एक पर काम का अधिक भार भी नहीं पड़ेगा और किसी की नाराजगी भी नहीं रहेगी। अकेले- अकेले कछ भी करने की बजाय मिल-जुलकर चीजों को आसानी से किया जा सकता है। कोई ऐसा काम जो वे अपनी बढ़ती उम्र के कारण नहीं कर सकती हैं, उसे आप पहले ही खुद से कर लें। 

do this things to avoid daughter in law and mother in law fights in hindi
बातों में उन्हें आश्वास्त करें - फोटो : social media

अकेला न छोड़ें
यह समय ऐसा है कि हर कोई परेशान है,सभी को खुद को लेकर औऱ् परिवार को लेकर तरह-तरह के डर सताते हैं। ऐसे में आप दिन का कोई भी एक वक्त ऐसा निकालें जब आप दोनों आराम से बैठकर बातें कर सकें। बातों में उन्हें आश्वास्त करें कि उन्हें चिंतित होने की कोई आवश्यकता नहीं है। सब जल्दी ही बेहतर होगा। परिवार में सभी लोग साथ हैं और स्वस्थ हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
do this things to avoid daughter in law and mother in law fights in hindi
वे भी आपका पूरा ध्यान रखेंगी - फोटो : amar ujala

उनकी सेहत का ध्यान रखें
अभी ऐसा समय नहीं है कि कोई थोड़ा सा भी बीमार हो और चूंकि आप भी एक महिला हैं इसलिए ये बात तो जानती ही हैं कि महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति कभी गंभीर नहीं होती हैं इसलिए उनकी छोटी-छोटी चीजों का उसी तरह ख्याल रखें जिस तरह आप अपनी मां का रखती हैं। आपके इस व्यवहार से वे कभी आप पर गुस्सा नहीं होंगी बल्कि वे भी आपका पूरा ध्यान रखेंगी। 

 

विज्ञापन
do this things to avoid daughter in law and mother in law fights in hindi
कभी बुरा न मानें बल्कि भूलने जैसी बात को भूल जाएं - फोटो : social media
हर बात को दिमाग पर न लें
कई बार बड़ों की आदत होती है कि उन्हें जो बात पसंद नहीं आती है उसके लिए वे छोटों को डांट देते हैं। यदि आपकी सास की भी आदत कुछ ऐसी ही है तो इसे दिमाग पर न लें। बात को सुन लें और फिर सामान्य हो जाएं। घर पर जिस तरह हमारे माता-पिता हमें बोलते हैं और हम उनकी बातों का कभी बुरा नहीं मानते हैं, उसी तरह अपनी सास की बातों का भी कभी बुरा न मानें बल्कि भूलने जैसी बात को भूल जाएं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed