फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parenting Tips: सुबह-सुबह बच्चों से ना करवाएं ये काम, वरना दिनभर नहीं लगेगा पढ़ाई में मन, तुरंत बदलें आदतें

Thu, 06 Mar 2025 10:03 AM IST
दीक्षा पाठक लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 06 Mar 2025 10:03 AM IST
सार

Morning Routine for Kids: बच्चों की सुबह जैसी होगी, उनका पूरा दिन भी वैसा ही बीतेगा। सही आदतें उन्हें ऊर्जावान और खुशमिजाज बनाएंगी, जबकि कुछ गलतियां उनके मूड और पढ़ाई दोनों पर बुरा असर डाल सकती हैं।

विज्ञापन
Do not make children do this work early in the morning change their habits immediately Know more inside
बच्चों की परफॉर्मेंस पर पड़ सकता है असर, अगर सुबह हुई ये चूक - फोटो : freepik.com

हर माता-पिता के लिए उनके बच्चे की परवरिश सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है। वे हमेशा अपने बच्चों के लिए बेहतरीन चीजें ही चाहते हैं, उनकी खुशियों के लिए कोई भी सीमा नहीं होती। उनकी छोटी-छोटी ख्वाहिशें पूरी कर, उनके चेहरे पर मुस्कान लाने की हर संभव कोशिश करते हैं। ऐसे में उनकी परवरिश के लिए हर कदम काफी सोच-समझकर ही उठाना पड़ता है।

बच्चों की सुबह जैसी होगी, उनका पूरा दिन भी वैसा ही बीतेगा। सही आदतें उन्हें ऊर्जावान और खुशमिजाज बनाएंगी, जबकि कुछ गलतियां उनके मूड और पढ़ाई दोनों पर बुरा असर डाल सकती हैं। इसलिए, माता-पिता को खासतौर पर ध्यान देना चाहिए कि बच्चे सुबह क्या कर रहे हैं और क्या नहीं।

Do not make children do this work early in the morning change their habits immediately Know more inside
बच्चों की परफॉर्मेंस पर पड़ सकता है असर, अगर सुबह हुई ये चूक - फोटो : freepik.com
 सुबह बच्चों को करने से रोकें ये गलतियां
  •  देर से उठना – अगर बच्चा देर से उठेगा, तो पूरे घर में भागदौड़ मच जाएगी। जल्दबाजी में तैयार होने की टेंशन से उनका मूड बिगड़ सकता है और स्कूल जाने का उत्साह भी कम हो सकता है।
Do not make children do this work early in the morning change their habits immediately Know more inside
बच्चों की परफॉर्मेंस पर पड़ सकता है असर, अगर सुबह हुई ये चूक - फोटो : freepik.com
  •  खाली पेट स्कूल भेजना – नाश्ता छोड़कर स्कूल जाना सेहत और पढ़ाई दोनों के लिए नुकसानदायक है। इससे ध्यान केंद्रित करने में परेशानी होती है और सुस्ती महसूस होती है।
  • स्क्रीन टाइम (मोबाइल या टीवी देखना) – सुबह-सुबह कार्टून या गेम्स में लग जाना पढ़ाई से ध्यान हटाने के साथ-साथ आंखों और मानसिक एकाग्रता पर भी असर डालता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Do not make children do this work early in the morning change their habits immediately Know more inside
बच्चों की परफॉर्मेंस पर पड़ सकता है असर, अगर सुबह हुई ये चूक - फोटो : freepik.com
  • जल्दी-जल्दी तैयार होना – अगर बच्चे को शांति से तैयार होने का समय न मिले, तो वह चिड़चिड़ा हो सकता है और पूरे दिन असंतुलित महसूस कर सकता है।
  •  गुस्सा या डांट-फटकार – सुबह की डांट या तनाव बच्चे की मानसिक शांति भंग कर सकता है, जिससे उसका पूरा दिन खराब हो सकता है।
विज्ञापन
Do not make children do this work early in the morning change their habits immediately Know more inside
पेरेंटिंग टिप्स - फोटो : Adobe

बच्चों की सुबह को शानदार बनाने के आसान टिप्स

  •  समय पर उठने की आदत डालें – रोजाना एक तय समय पर जागने से बच्चे का शरीर और दिमाग दोनों तरोताजा रहता है।
  •  पौष्टिक नाश्ता कराएं – हेल्दी ब्रेकफास्ट से शरीर को सही ऊर्जा मिलती है, जिससे पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करना आसान होता है।
  •  हल्की एक्सरसाइज या योग कराएं – सुबह की हल्की एक्सरसाइज, स्ट्रेचिंग या योग से बच्चे पूरे दिन एक्टिव और खुशमिजाज रहते हैं।
  •  सकारात्मक माहौल दें – दिन की शुरुआत प्यार, उत्साह और प्रेरणा से करें, ताकि बच्चा खुद को आत्मविश्वास से भरा महसूस करे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed