ब्रेकअप से उभरना इतना आसान नहीं है लेकिन जिस प्रकार रात के बाद उजियारा होता है, उसी प्रकार कठिन समय के बाद अच्छा समय भी आता है। लेकिन ब्रेकअप के समय की मुश्किल बात यह होती है कि इन दिनों व्यक्ति खुद को बहुत अकेला महसूस करने लगता है। ऐसे समय में परिवार और दोस्तों के लिए भी संभव नहीं होता है कि वे पूरे समय उस व्यक्ति की बात को सुनें क्योंकि सबके अपने काम होते हैं। ऐसे में जिसका ब्रेकअप होता है उसे सुध नहींं बनती है और वो सोशल मीडिया पर तरह-तरह की पोस्ट डालता या डालती है, जिसके आगे चलकर दुष्परिणाम देखने को मिलते हैं। अगली स्लाइड्स से जानिए ब्रेकअप के बाद सोशल मीडिया पर कौनसी गलतियां नहींं करना चाहिए।
ब्रेकअप के बाद सोशल मीडिया पर न करें ये गलतियां, आगे बढ़ना हो जाएगा मुश्किल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एकदम कमिटेड से सिंगल होना
कई सारे लोग ब्रेकअप होते ही अपने इंस्टाग्राम और फेसबुक के स्टेटस को कमिटेड से सिंगल कर देते हैं। जिस कारण उन्हें कई सारे लोगों के फोन आने लगते हैं। इस तरह से अपने सोशल मीडिया के स्टेटस को बदलना खुद के लिए समस्याओं को न्योता देने जैसा है। कई सारे लोग आपका और आपके रिश्ते का उपहास भी बना सकते हैं, वहीं कुछ आपका मजाक भी बना सकते हैं।
खुद को खुश दिखाना
कई सारे लोग ब्रेकअप के बाद खुद की ही तरह-तरह की तस्वीरें डालने लगते हैं ताकि सामने वाला या उसके दोस्त देखें तो उन्हें ऐसा लगे कि उनके बिना भी आप कितने खुश हैं। ऐसा करने से ब्रेकअप के बाद भी यदि रिश्ते को बचाने की कोई संभावनाएं हैं तो वो भी हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी। दोनों के मन में नफरतें दिन-ब-दिन और भी विकराल रूप ले लेंगी।
न डालें नकारात्मक पोस्ट
यदि आप ब्रेकअप के बाद लंबे समय तक बुझे- बुझे से रहते हैं और एकदम नकारात्मक पोस्ट साझा कर रहे हैं तो सबसे पहले इसका प्रभाव आप ही की मानसिक सेहत पर पड़ेगा क्योंकि आप ही हमने स्टेटस को दिन में 15-20 बार देख लेंगे। साथ ही आपके दूसरे दोस्त भी उन्हें बार-बार देखकर आपके लिए धारणा बना लेंगे कि आप बहुत नकारात्मक हो चुके हैं और आपसे दूर रहने में ही अब भलाई है।
यदि रिश्ता पूरी तरह से खत्म हो ही चुका है तो सामने वाले व्यक्ति को ब्लॉक करने में आपको किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होना चाहिए क्योंकि ये ब्लॉक-अनब्लॉक का खेल आपको आए दिन परेशान करेगा, आपकी मानसिक सेहत को प्रभावित करेगा इसलिए बेहतर है कि आप इसे न खेलें और खुद की सेहत के प्रति जिम्मेदारी निभाते हुए सामने वाला शख्स को पहली फुरसत में ब्लॉक करें।