फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2020: इस दिवाली माता-पिता बच्चों को सिखाएं ये 5 चीजें

Sat, 14 Nov 2020 02:16 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sat, 14 Nov 2020 02:16 AM IST
विज्ञापन
Diwali 2020 this diwali parents must teach this 5 things to their children
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

संस्कारों की यात्रा एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक अनवरत चलती रहती है। जो ज्ञान और अनुभव हमने अर्जित किया है वह आने वाली पीढ़ी से साझा करना हमारा कर्तव्य है। दिवाली का त्योहार एक ऐसा ही समय है जब आप अपने परिवार, अपनी संस्कृति से जुड़ी कई बातें बच्चों को सिखा सकते हैं। अगली स्लाइड्स से जानें, वे 5 चीजें जो इस दिवाली माता- पिता अपने बच्चों को सिखा सकते हैं। 

Diwali 2020 this diwali parents must teach this 5 things to their children
- फोटो : अमर उजाला

बच्चों को बताएं दिवाली की महत्ता
बच्चों को ये बताएं कि साफ़-सफ़ाई कितनी ज़रूरी है, और यह रिवाज भारतीय परम्परा में क्यों हैं। दरअसल, प्राचीन समय में सभी के घर मिट्टी के होते थे और दीपावली के पहले वर्षा ऋतु की विदाई होती है। इसलिए दीपावली के मौक़े पर घरों की लिपाई-पुताई की जाती थी, ताकि बारिश के कारण हुए नुक़सान, फफूंद और कीड़ों आदि को भगाकर घर की मरम्मत की जा सके। और फिर रामजी तथा लक्ष्मीजी के घर आने का प्रसंग तो शाश्वत है ही।

Diwali 2020 this diwali parents must teach this 5 things to their children
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : facebook

सहयोग करना सिखाएं
दिवाली की साफ़-सफ़ाई में पुराने कपड़े भी निकलते हैं जिन्हें ज़रूरतमंदों को दे दिया जाता है। बच्चों के हाथों से पुराने कपड़ों को दिलवाएं और यह भी सुनिश्चित करें कि कपड़े धुले तथा इस्त्री किए गए हों, जिससे कपड़े लेने वाले का भी मान बढ़े।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2020 this diwali parents must teach this 5 things to their children
- फोटो : अमर उजाला

कथासंसार में ले जाएं
दिवाली से जुड़ी तमाम पौराणिक कथाएं लोगों को कंठस्थ रहती हैं। इन्हीं कहानियाें को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी हमारी भी है। रामायण, महाभारत आदि से जुड़ी कहानियां इस मौक़े पर सुनाई जा सकती हैं। साथ ही माता-पिता समय मिलने पर बच्चों के साथ अपने समय के दिवाली के अनुभव भी साझा कर सकते हैं कि उस समय किस तरह की तैयारी होती थी, कैसे पकवान बनते थे, किस तरह की आतिशबाज़ियां वे किया करते थे।

विज्ञापन
Diwali 2020 this diwali parents must teach this 5 things to their children
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

त्योहार को मनाने का तरीका सिखाएं

बच्चों को जो भी पकवान पसंद है या उन्हें जिस तरह का डेकोरेशन पसंद है, उसे तैयार करने में आप उनकी मदद ले सकते हैं। पसंद के काम को बच्चे दोगुने उत्साह के साथ करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed