Dhanteras Gift Ideas 2026: धनतेरस का त्योहार आते ही बाजारों में रौनक बढ़ जाती है। लोग इस खास मौके पर सोना, चांदी, बर्तन और अन्य शुभ चीजों की खरीदारी करते हैं। लेकिन धनतेरस का त्योहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है, बल्कि अपनों के साथ खुशियां बांटने और रिश्तों को मजबूत बनाने का भी अवसर है। यही वजह है कि कई कंपनियों और ऑफिसों में धनतेरस के मौके पर कर्मचारियों, सहकर्मियों और अधिकारियों को गिफ्ट देने की परंपरा तेजी से लोकप्रिय हो रही है।
धनतेरस ऑफिस गिफ्ट: धनतेरस पर दफ्तर में बांटें ये खास तोहफे, कम खर्च में जीत लेंगे सबका दिल
Dhanteras Office Gift Ideas: धनतेरस पर ऑफिस में गिफ्ट देने का उद्देश्य सिर्फ तोहफा देना नहीं, बल्कि कर्मचारियों और सहकर्मियों के प्रति सम्मान और अपनापन दिखाना भी है। इसके लिए आपको हजारों रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं है। एक खूबसूरत दीया, डायरी-पेन सेट, ड्राई फ्रूट्स बॉक्स या छोटा पौधा भी शानदार विकल्प हो सकता है। इस धनतेरस अपने बजट के अनुसार ऐसा गिफ्ट चुनें, जो सामने वाले के लिए उपयोगी भी हो और त्योहार की खुशियां भी बढ़ाए।
धनतेरस पर दफ्तर के लिए 10 बजट फ्रेंडली गिफ्ट आइडियाज
खूबसूरत दीया या कैंडल सेट
धनतेरस पर दीया और कैंडल गिफ्ट करना एक अच्छा विकल्प है। आप कर्मचारियों को डिजाइनर मिट्टी के दीये, सुगंधित कैंडल या पीतल के छोटे दीपक दे सकते हैं। इनकी कीमत लगभग 100 रुपये से 400 रुपये तक हो सकती है।
डायरी और पेन का सेट
अगर आप कम बजट में उपयोगी गिफ्ट देना चाहते हैं, तो डायरी और पेन का कॉम्बो अच्छा रहेगा। यह ऑफिस कर्मचारियों के दैनिक काम भी आएगा और एक प्रोफेशनल गिफ्ट भी लगेगा।
ड्राई फ्रूट्स का छोटा गिफ्ट हैंपर
त्योहारों पर ड्राई फ्रूट्स गिफ्ट करना हमेशा पसंद किया जाता है। आप बादाम, काजू, किशमिश और अखरोट का छोटा पैक खूबसूरत बॉक्स में पैक करवाकर दे सकते हैं। यह कर्मचारियों और अधिकारियों दोनों के लिए अच्छा विकल्प है।
चॉकलेट और मिठाई का हैंपर
धनतेरस पर मिठास बांटने के लिए चॉकलेट और मिठाइयों का छोटा हैंपर भी बेहतरीन विकल्प है। इसे आकर्षक फेस्टिव पैकेजिंग में तैयार करवाएं।
पर्सनलाइज्ड कॉफी मग
ऑफिस में इस्तेमाल होने वाला कॉफी मग भी शानदार गिफ्ट हो सकता है। आप उस पर कर्मचारी का नाम या कोई अच्छा दिवाली संदेश प्रिंट करवा सकते हैं।
स्टील की पानी की बोतल
स्टेनलेस स्टील की अच्छी क्वालिटी वाली पानी की बोतल एक उपयोगी और टिकाऊ गिफ्ट है। इसे कर्मचारी रोजाना ऑफिस और यात्रा के दौरान इस्तेमाल कर सकते हैं।
छोटा इंडोर प्लांट
मनी प्लांट, सक्युलेंट या छोटा बांस का पौधा खूबसूरत गमले में देकर आप अपने सहकर्मियों को कुछ अलग गिफ्ट कर सकते हैं। यह ऑफिस डेस्क की खूबसूरती भी बढ़ाएगा।
डेस्क ऑर्गेनाइजर
ऑफिस डेस्क को व्यवस्थित रखने के लिए पेन होल्डर, मोबाइल स्टैंड और छोटा ऑर्गेनाइजर गिफ्ट किया जा सकता है। यह खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी है जो रोजाना डेस्क पर काम करते हैं।