कोरोना वायरस महामारी ने हर किसी को परेशान किया और ये वायरस अब भी हमारे बीच मौजूद है। हालांकि, मौजूदा समय में कई राज्यों में कोरोना के केस कम हो रहे हैं जिसकी वजह से वहां जारी की गई कोरोना की पाबंदियां हटा दी गई है और अब तो ऐसे राज्यों मे स्कूल खोलेने तक का फैसला ले लिया गया है। ऐसे में लंबे समय से वायरस की वजह से घर में कैद बच्चों को घर से बाहर निकलने का मौका मिलेगा, वे अपने दोस्तों से मिलेंगे और सभी उम्मीद कर रहे हैं कि सबकुछ जल्दी पहले जैसा हो जाएगा। लेकिन इसके साथ ही पैरेंट्स को अपने बच्चों की चिंता भी सता रही है, क्योंकि कोरोना वायरस अब भी हमारे बीच मौजूद है। ऐसे में जरूरी है कि माता-पिता अपने बच्चों को कुछ बातों के बारे में जरूर बताएं, जो बच्चों को कोरोना की चपेट में आने से बचाने में मदद कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं उन बातों के बारे में जो हर माता-पिता को अपने बच्चों को जरूर बतानी चाहिए।
{"_id":"612efadd2f2c1070417452f2","slug":"corona-situation-and-school-open-know-children-guidelines","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Covid 19: कोरोना काल में अपने बच्चे को भेज रहे हैं स्कूल, तो जरूर बताएं ये चार बातें","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
Covid 19: कोरोना काल में अपने बच्चे को भेज रहे हैं स्कूल, तो जरूर बताएं ये चार बातें
Wed, 01 Sep 2021 09:35 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 01 Sep 2021 09:35 AM IST
विज्ञापन
अपने बच्चे को भेज रहे हैं स्कूल, तो जरूर बताएं ये चार बातें
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने बच्चे को भेज रहे हैं स्कूल, तो जरूर बताएं ये चार बातें
- फोटो : Pixabay
मास्क न उतारें
- अब जब स्कूल खुलने लगे हैं, तो आपको बच्चों को ये जरूर बताना चाहिए कि उन्हें अपना मास्क बिल्कुल भी नहीं उतारना चाहिए सिवाए खाना खाते समय। बच्चों को बताएं कि मास्क को बार-बार हाथ न लगाएं, मास्क को उतारकर कहीं रखें न। वहीं, स्कूल में, क्लास में, घर से स्कूल जाते समय, घर आते समय मास्क को पहनकर रखें। उनको इस बारे में जरूर बताएं।
अपने बच्चे को भेज रहे हैं स्कूल, तो जरूर बताएं ये चार बातें
- फोटो : iStock
भीड़-भाड़ वाली जगहों पर न जाएं
- छोटे और बड़े बच्चे जब स्कूल में कहीं बच्चों की भीड़ देखते हैं या फिर रास्ते में कहीं ऐसा कुछ देखते हैं तो वहां जाकर देखने लग जाते हैं कि वहां हो क्या रहा है। बच्चों को बताएं कि ऐसी जगहों पर न जाएं, बच्चों को बताएं कि स्कूल में बच्चों के ग्रुप में जाने से बचें और अगर कोई बच्चा खांसता-छींकता दिखे तो उससे दूर रहे और इस बात की जानकारी स्कूल के टीचर्स को जरूर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने बच्चे को भेज रहे हैं स्कूल, तो जरूर बताएं ये चार बातें
- फोटो : iStock
हाइजीन का पूरा ध्यान रखें
- बच्चों को आपने जिस तरह अब तक घर पर हाइजीन के बारे में सिखाया और करवाया है। ठीक वैसे ही उनको बताएं कि स्कूल में इस बात का ध्यान रखें। लंच से पहले और लंच करने के बाद अपने हाथों को सैनिटाइजर और साबुन से साफ जरूर करें, किसी से हाथ न मिलाएं, किसी चीज को छूने के बाद, अपनी बैठने वाली जगह को, अपने बैग को आदि सैनिटाइज जरूर करें।
विज्ञापन
अपने बच्चे को भेज रहे हैं स्कूल, तो जरूर बताएं ये चार बातें
- फोटो : istock
सामाजिक दूरी बनाकर रखें
- बच्चे बस में जाते हैं, क्लास रूम में बैठते हैं और अब जब वे अपने दोस्तों से लंबे समय बाद मिलेंगे, तो ऐसे में वे उनके साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना चाहेंगे जिसमें कोई बुराई नहीं है। लेकिन बच्चों को बताएं कि स्कूल बस में (बैठते, उतरते और चढ़ते समय), क्लास रूम में, स्कूल में प्रेयर (प्रार्थना) के समय सामाजिक दूरी बनाकर रखें।