Children's Day 2022 Gift Ideas: प्रति वर्ष 14 नवंबर को बाल दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म हुआ था। पंडित नेहरू को बच्चों से बहुत लगाव था। बच्चे भी उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहते थे। इस कारण पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती को बच्चों के लिए समर्पित कर दिया गया और इस दिन बाल दिवस मनाने की शुरुआत हुई। आज की दिन हर बच्चे को खास महसूस कराने का दिन है। बच्चों के लिए बाल दिवस के मौके पर कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होता है। स्कूलों में तरह तरह के खेल और एक्टिविटी होती हैं, जिसमें बच्चे उत्साह के साथ शामिल होते हैं। बच्चों के लिए यह किसी जन्मदिन से कम नहीं होता। ऐसे में बाल दिवस के मौके पर बच्चों को तोहफे भी दिए जा सकते हैं। अगर आप बाल दिवस पर अपने बच्चे को कोई तोहफा देना चाहते हैं, तो यहां कुछ गिफ्ट आइडिया दिए जा रहे हैं।
Children's Day 2022 Gift Ideas: बाल दिवस पर बच्चों को तोहफे में देना है कुछ खास, तो अपनाएं ये गिफ्ट आइडिया
बच्चों के लिए तोहफे
स्क्रैपबुक या नोटबुक
बच्चों को तोहफे में स्क्रैप बुक तोहफे में दे सकते हैं। नोटबुक या स्क्रैपबुक बच्चे के लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है। स्क्रैपबुक पर कई सारी तस्वीरें लगाकर उस बारे में लिख सकते हैं। अगर बच्चे को लिखना पसंद है और पेंट या क्राफ्ट का शौक हैं तो उसे इस तरह का गिफ्ट पसंद आएगा।
गेम
बच्चे को क्विज, लूडो, चेस जैसे गेम्स गिफ्ट कर सकते हैं। हर बच्चे को गेम पसंद होते हैं। उनके लिए कोई पजल गेम भी ला सकते हैं। इससे बच्चे का मस्तिष्क भी तेज होता है और याददाश्त भी अच्छी होती है।
स्टडी लैंप
बाल दिवस के मौके पर बच्चे को स्टडी लैंप गिफ्ट कर सकते हैं। ये उनके काम आ सकती हैं। पढ़ाई के लिए बच्चे को स्टडी लैंप की जरूरत हो सकती है। यह उनके काम की भी होती है और तोहफे में पसंद भी आती है।
बैग
बच्चे को अच्छा स्कूल बैग गिफ्ट कर सकते हैं। स्कूल बैग रोजमर्रा की जरूरत में होता है। इसलिए बाल दिवस के मौके पर बच्चे को उनकी पसंद का अच्छा स्कूल बैग गिफ्ट करें।