फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chhath Maiya Inspired Name: छठ मइया से जुड़े इन नामों पर रखें बच्चे का शुभ नाम

Sat, 25 Oct 2025 10:30 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 25 Oct 2025 10:30 AM IST
सार

Chhath Maiya Inspired Name: छठ मइया की कृपा से प्रेरित ये नाम हर बच्चे के जीवन में रोशनी और सौभाग्य लेकर आते हैं। छठ पूजा के दौरान अगर आपके घर नन्हा मेहमान आ रहा है, तो उसे छठी मैया का आशीर्वाद समझें और उनका नाम छठ मैया से प्रेरित नामों पर रखें। 

विज्ञापन
Chhath Maiya Inspired Baby Names Meaning Hindi Baby Born in Chhath Puja 2025
छठ पूजा पर जन्मे बच्चे के नाम - फोटो : Amar Ujala

Chhath Maiya Inspired Name: भारतीय परंपराओं में छठ पर्व सिर्फ एक पूजा नहीं, बल्कि मातृत्व, श्रद्धा और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का उत्सव है। छठ पूजा 25 अक्तूबर से 28 अक्तूबर 2025 मनाई जा रही है। सूर्य देव और छठ मइया की आराधना का यह पर्व माताओं की उस अटूट आस्था का प्रतीक है, जो संतान की सुख-समृद्धि और दीर्घायु के लिए उपवास रखती हैं। ऐसे में अगर आपके घर में संतान का जन्म छठ पर्व के आसपास हुआ है तो छठ मइया से प्रेरित नाम आपके बच्चे के जीवन में पवित्रता और सकारात्मक ऊर्जा भर सकते हैं।

आज के आधुनिक युग में जहां नाम ट्रेंड और यूनिकनेस से तय होते हैं, वहां ऐसे पारंपरिक नाम न सिर्फ गहराई लिए होते हैं बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भारतीयता से जोड़ने का काम भी करते हैं। छठ मइया की कृपा से प्रेरित ये नाम हर बच्चे के जीवन में रोशनी और सौभाग्य लेकर आते हैं। छठ पूजा के दौरान अगर आपके घर नन्हा मेहमान आ रहा है, तो उसे छठी मैया का आशीर्वाद समझें और उनका नाम छठ मैया से प्रेरित नामों पर रखें। 

Chhath Maiya Inspired Baby Names Meaning Hindi Baby Born in Chhath Puja 2025
बेटी का नाम - फोटो : Adobe

लड़की के लिए छठ मइया से प्रेरित नाम
 

छठा

बेटी का नाम छठा रखा जा सकता है। यह छठ देवी से जुड़ा सीधा नाम है। यह नाम शक्ति और आस्था का प्रतीक है।


ऊषा

अपनी बिटिया का नाम ऊषा भी रख सकते हैं। ऊषा का अर्थ है सूर्य की पहली किरण। इसे नई शुरुआत और आशा का प्रतीक है।

Chhath Maiya Inspired Baby Names Meaning Hindi Baby Born in Chhath Puja 2025
बेटी का नाम - फोटो : Adobe

प्रभा

प्रभा का अर्थ रोशनी और आभा से है। ये नाम पवित्रता का प्रतीक है। छठ पूजन के दौरान घर पर आई बिटिया रानी के लिए नाम उत्तम है।
 

सूर्या

इस पर्व में सूर्य देव की पूजा की जाती है। उन्हीं के नाम पर बेटी को सूर्या नाम दिया जा सकता है। सूर्या का मतलब ऊर्जा और तेजस्विता की देवी से भी है।
 

आदित्यप्रिया

छठी मैया से प्रेरित नामों में से एक आदित्यप्रिया भी है। आदित्यप्रिया का अर्थ है सूर्य की प्रिय। इस नाम के अन्य कई अर्थ भी हैं, जैसे शक्ति और सौंदर्य का मिश्रण।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chhath Maiya Inspired Baby Names Meaning Hindi Baby Born in Chhath Puja 2025
लड़के के लिए छठ मइया से प्रेरित नाम - फोटो : Instagram/ vmamba.studio

लड़के के लिए छठ मइया से प्रेरित नाम


आदित्य 

 सूर्य देव का नाम, जो ऊर्जा और जीवन का स्रोत है।
 

दिवाकर

दिन का निर्माता, ज्ञान और प्रकाश का प्रतीक।

 

विज्ञापन
Chhath Maiya Inspired Baby Names Meaning Hindi Baby Born in Chhath Puja 2025
बेबी के नाम - फोटो : Adobe

सवित

सूर्य का एक और नाम, तेजस्वी और ऊर्जावान।
 

रवि

सबसे प्रसिद्ध सूर्य नाम, जो जीवनदायिनी शक्ति का द्योतक है।
 

प्रकाश

उजाला, ज्ञान और सत्य का प्रतीक।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed