फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये कौन महिलाएं हैं जो मां बनकर पछता रही हैं

Thu, 22 Jun 2017 01:54 AM IST
amarujala.com- Presented by: संध्या द्विवेदी
amarujala.com- Presented by: संध्या द्विवेदी Updated Thu, 22 Jun 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
can anyone regret to become mother ?
regret mother hood - फोटो : रिग्रेट मदरहुड
भारत में अगर कोई औरत कहे कि मां बनकर वह पछता रही है, तो लोग उसे अजीब नजरों से देखेंगे। मगर इजरायल जैसे देश में  खुलकर मांएं बोल रही हैं कि उन्हें मां बनने पर पछतावा हो रहा है। 

इजराइली लेखिका डोनथ की जर्मनी से जब ‘रिग्रेटिंग मदरहुड’ शीर्षक से किताब प्रकाशित हुई तो वहां की मीडिया, सोशल मीडिया में हड़कंप मच गया। 

सोशल साइट पर खूब हुआ ट्रें #regrettingmotherhood

can anyone regret to become mother ?
रिग्रेटिंगदरहुड - फोटो : regret motherhood
सोशल साइट ट्विटर पर हैशटैग के साथ ‘रिग्रेटिंग मदरहुड’ ट्रेंड चला। इजराइल में तो यह बहस हफ्ते भर में ही खत्म हो गई मगर जर्मनी जैसे विकसित देश में यह बहस महीनों चली। डोनथ की किताब में उन मां का इंटव्यु दर्ज है, जिन्होंने मां बनने के बाद पछतावा चाहिर किया। ‘रिग्रेटिंग मदरहुड’ ने ट्विटर पर ट्रेंड किया तो हंगामा पूरे देश में मचा। भारत से भी कई टिप्पणियां आर्इं। मसलन, हे भगवान यह कैसी बहस चल रही है! क्या कोई मां मातृत्व को लेकर पछता सकती है? ट्विटर पर बंगलुरु की श्रुति की यह टिप्पणी दरअसल अधिकांश समाज खासतौर पर भारतीय समाज की प्रतिक्रिया का ही हिस्सा है।

घर और समाज है जिम्मेदार

can anyone regret to become mother ?
arunabruta - फोटो : अरुणा ब्रूट

डॉ. अरुणा ब्रूटा यह भी कहती हैं कि यह भाव अस्थायी होता है। मातृत्व के पछतावे के पीछे यह बिल्कुल नहीं होता कि औरत अपने बच्चे से नफरत करती है। दरअसल, यह अस्थायी पछतावा भी घर, समाज और दफ्तर में महिलाओं को मां बनने के बाद उसे न मिलने वाली सुविधाओं के कारण होता है। कहीं न कहीं वह औरत अपनी आजादी को याद कर खीझती है। सोचती है कि काश वह मां  न बनती। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत में भी बढ़ रहा ट्रेंड

can anyone regret to become mother ?
regret mother hood - फोटो : रिग्रेट मदरहुड
क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट महिमा त्रिवेदी ने तो साफ कहा भारत में अभी खुलकर औरतें नहीं बोलतीं लेकिन यह ट्रेंड बढ़ रहा है। मेरे पास कई ऐसे केस आये जब करियर को लेकर समझौता करने पर औरतों ने यह महसूस किया कि उन्हें मां नहीं बनना चाहिए था। 
विज्ञापन

आजादी छीनने से खीझतीं हैं, औरतें

can anyone regret to become mother ?
रिग्रेट मदरहुड - फोटो : regret mother hood
मनोवैज्ञानिक मानते हैं कि मां बनने के बाद आजादी के छिनने से हर औरत को कभी न कभी पछतावा होता है। पर यह पछतावा कुछ समय के लिये होता है। खासकर भारत में मां बनने के बाद औरतों के ऊपर पूरी तरह से बच्चे की जिम्मेदारी डाल दी जाती है। दफ्तर में भी अक्सर औरतों को वह सहूलियतें नहीं दी जातीं जिससे वह अपना करियर ठीक से आगे बढ़ा सकें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed