फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Brothers And Sisters Day: शादी के बाद भाई-बहनों के बीच दूरियां आने की वजह, जानिए कैसे बढ़ाएं अपनापन

Wed, 30 Apr 2025 12:59 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 30 Apr 2025 12:59 PM IST
सार

जिन भाई बहनों को लगता है कि शादी के बाद उनका अपने भाई बहन के साथ रिश्ता पहले जैसा नहीं रह गया है, वह इसका कारण जानकर रिश्ते को मजबूत बनाने के विकल्प तलाश सकते हैं।

विज्ञापन
Brothers and Sisters day 2025 Why Siblings grow apart after marriage Know reasons in Hindi
अंबानी परिवार की एकजुटता से सीखें भाई-बहन कैसे रहे एकसाथ - फोटो : instagram

Brothers And Sisters Day 2025: हर परिवार में बच्चे का पहला दोस्त उसका भाई या बहन होता है। भाई बहनों का रिश्ता खट्टा मीठा सा होता है। दिनभर छोटी-छोटी बातों पर आपस में लड़ने वाले भाई और बहन जरूरत पड़ने पर सबसे पहले आपकी मदद के लिए खड़े हो जाते हैं। वह दुनियाभर से आपके लिए लड़ाई करते हैं और मम्मी पापा की डांट से भी वही आपको बचाते हैं। जैसे जैसे वह बड़े होते हैं, उनका रिश्ता भी मजबूत होता जाता है। लेकिन जब बड़े होकर वे अपना अलग-अलग परिवार बसाते हैं तो उनके बीच दूरियां आने लग जाती हैं। 



हर बात शेयर करने वाले भाई बहन शादी के बाद एक दूसरे से कुछ अलगाव सा महसूस कर सकते हैं। इसके पीछे कई भावनात्मक और व्यावहारिक कारण हो सकते हैं। अगर इन वजहों को समय रहते समझा जाए तो रिश्ते में बचपन जैसा अपनापन दोबारा लाया जा सकता है। इस साल भाई बहन दिवस 2 मई 2025 को मनाया जा रहा है। इस मौके पर जिन भाई-बहनों को लगता है कि शादी के बाद उनका अपने भाई बहन के साथ रिश्ता पहले जैसा नहीं रह गया है, वह इसका कारण जानकर रिश्ते को मजबूत बनाने के विकल्प तलाश सकते हैं।

Brothers and Sisters day 2025 Why Siblings grow apart after marriage Know reasons in Hindi
नई जिम्मेदारियां और प्राथमिकताएं बदलना - फोटो : Adobe

शादी के बाद भाई-बहनों में दूरियां क्यों आती हैं?


नई जिम्मेदारियां और प्राथमिकताएं बदलना

शादी के बाद व्यक्ति की जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं। जीवनसाथी, ससुराल, बच्चे और घर की देखभाल उनकी नई जिम्मेदारी भी बन जाती है और प्राथमिकता भी। इस वजह से समय की कमी होने लगती है और भाई-बहनों के साथ बातचीत कम हो जाती है।

व्यस्तता और स्थानांतरण

शादी के बाद भाई-बहन अलग घर में ही नहीं कई बार अलग-अलग शहरों में रहने लगते हैं। दूरी और व्यस्तता के चलते मिलना-जुलना और संवाद धीरे-धीरे कम होने लगता है।

Brothers and Sisters day 2025 Why Siblings grow apart after marriage Know reasons in Hindi
परिवारों के बीच तुलना - फोटो : Adobe

जीवनशैली और सोच में बदलाव

हर इंसान की शादी के बाद जीवनशैली और सोच में बदलाव आता है। लोग अपने पार्टनर के मुताबिक अपनी जीवनशैली को बदल लेते हैं जिससे उनके भाई या बहन अनजान होते हैं।  कभी-कभी ये बदलाव भाई-बहनों के बीच असहजता या दूरी का कारण बन सकते हैं।

अहम और गलतफहमियां

कभी-कभी छोटे-छोटे मतभेद, बात न करने की आदत उनके बीच दूरियों की वजह बन जाती है। वहीं वक्त के साथ रिश्ते में अहम आ जाता है कि मैं ही पहले फोन क्यों करें। यह सोच भी दूरियों को बढ़ा देती है।

परिवारों के बीच तुलना

शादी के बाद कभी-कभी ससुराल पक्ष और मायके के बीच तुलना या अपेक्षाएं भी तनाव का कारण बनती हैं, जिससे भाई-बहनों के रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Brothers and Sisters day 2025 Why Siblings grow apart after marriage Know reasons in Hindi
समय निकालकर बातचीत करें - फोटो : Adobe

कैसे लाएं बचपन जैसा अपनापन?


समय निकालकर बातचीत करें

चाहे कितने भी व्यस्त क्यों न हों, हफ्ते में एक बार कॉल या वीडियो कॉल जरूर करें। कभी-कभी सिर्फ कैसे हो पूछना भी रिश्तों में रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए काफी होता है। 

एक-दूसरे की जिंदगी में रुचि

भाई-बहन की खुशी, परेशानियां, उनके बच्चों की बातें जानने की कोशिश करें। इससे अपनेपन का एहसास बना रहेगा।

मिलने का मौका निकालें

त्योहार, जन्मदिन या छुट्टी के बहाने मिलें। समय-समय पर एक दूसरे से मिलने पर और परिवार में होने वाले छोटे-छोटे समारोह को मिलकर सेलिब्रेट करने से बचपन के दिनों की याद हमेशा ताजा रहती है। 

विज्ञापन
Brothers and Sisters day 2025 Why Siblings grow apart after marriage Know reasons in Hindi
साझा जिम्मेदारी निभाएं - फोटो : Adobe

ईगो भूल जाएं 

अगर आपसी नाराजगी हो भी गई हो, तो पहल करने में संकोच न करें। रिश्ते निभाने के लिए विनम्रता सबसे बड़ी कुंजी है। भाई बहनों को अपना रिश्ता बनाए रखने के लिए ईगो को इग्नोर करना चाहिए।

पुरानी यादों को ताजा करें

बचपन की तस्वीरें, बातें और यादों को शेयर करें।  कोई बचपन का किस्सा या कोई पुरानी तस्वीर हो तो उसे अपने सिबलिंग से शेयर करें। इससे अपनेपन का एहसास फिर से गहरा होगा। 

साझा जिम्मेदारी निभाएं

माता-पिता की देखभाल जैसी जिम्मेदारियों को साथ मिलकर निभाना भाई-बहनों के रिश्ते को मजबूत करता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed