Akshaya Tritiya 2025 Wishes: अक्षय तृतीया हिंदू धर्म में बहुत शुभ तिथि मानी जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया का पावन पर्व मनाया जाता है। इस वर्ष अक्षय तृतीया 30 अप्रैल 2025 को मनाई जा रही है।मान्यता है कि इस दिन की कार्य की शुरुआत करना, मांगलिक कार्य करना या खरीदारी करने से वह काम हमेशा सफल होता है। अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का भी महत्व है। वहीं इस दिन दान कर्म भी किया जाता है। कहते हैं इस दिन किए गए दान से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।
Akshaya Tritiya 2025 Wishes: इन संदेशों के जरिए प्रियजनों को दें अक्षय तृतीया की हार्दिक शुभकामनाएं
यहां अक्षय तृतीया के शुभ संदेश और लेटेस्ट वॉलपेपर दिए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से प्रियजनों को अक्षय तृतीया की मंगलमय शुभकामनाएं भेज सकते हैं।
खुशियों का उजाला हो, सुख-संपत्ति का मेला हो,
अक्षय तृतीया पर हर मन का सपना पूरा हो।
धन, धान्य, वैभव से भर जाए जीवन का आंगन,
ऐसी शुभकामनाओं संग आपका हर दिन सुनहरा हो।
अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं
Akshaya Tritiya 2025 : देश में कहां-कहां मनाई जाती है अक्षय तृतीया, जानिए क्या है परंपरा
अक्षय तृतीया लाए खुशियों का पैगाम,
सफलता की राहें हों आपके संग तमाम।
हर दिन हो सुनहरा, हर पल हो खास,
अक्षय तृतीया पर मिले आपको नई आस।
अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं
Rangoli Design For Akshaya Tritiya: अक्षय तृतीया पर ऐसी रंगोली डिजाइन से माता लक्ष्मी का करें स्वागत
अक्षय तृतीया पर करें शुभ कर्म,
सजाएं जीवन में सुंदर धर्म।
धन-धान्य से हो भरा हर घर,
आए जीवन में अक्षय अवसर।
अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं
Akshaya Tritiya 2025 : अक्षय तृतीया पर खरीद रहे हैं सोना तो रखें इन पांच बातों का ध्यान
अक्षय तृतीया का दिन है बड़ा प्यारा,
खुशियों से भर जाए हर एक नजारा।
स्वर्ण सी चमके आपकी तकदीर,
खुशहाल का हो रोज नया सवेरा।
अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं
Akshaya Tritiya 2025: अक्षय सृतीया पर सोना खरीदने के लिए भारत के ये बाजार हैं बेस्ट