Toxic Relationship Sign: हर रिश्ता भरोसे और ईमानदारी की नींव पर टिका होता है। जब दो लोग एक-दूसरे के करीब आते हैं तो उम्मीद की जाती है कि दोनों अपनी भावनाओं और जिंदगी की जरूरी बातों को खुलकर साझा करेंगे। लेकिन कई बार रिश्तों में कुछ बातें ऐसी होती हैं जिन्हें लोग जानबूझकर छुपाते रहते हैं। खासकर लड़के अक्सर अपनी कुछ आदतों, भावनाओं या परेशानियों को जाहिर नहीं करते, जो आगे चलकर रिश्ते में बड़ी समस्या बन सकती हैं।
कई बार शुरुआत में ये बातें छोटी लगती हैं, लेकिन समय के साथ यही चीजें विश्वास संबंधी समस्याएं, गलतफहमी और भावनात्मक दूरी की वजह बन जाती हैं। रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि कुछ व्यवहार ऐसे होते हैं जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, क्योंकि यही भविष्य में टाॅक्सिक रिलेशनशिप का संकेत बन सकते हैं।
हालांकि हर व्यक्ति एक जैसा नहीं होता, लेकिन अगर आपका पार्टनर बार-बार कुछ जरूरी बातें छुपाता है या खुलकर बात करने से बचता है, तो आपको सतर्क रहने की जरूरत है। यहां जानिए ऐसी 5 बातों के बारे में जिन्हें लड़के अक्सर छुपाते हैं और जो किसी भी रिश्ते के लिए रेड फ्लैग साबित हो सकती हैं।
2 of 6
Relationship
- फोटो : Pexel
अपनी असली भावनाएं नहीं बताते
कई लड़के अपनी भावनाएं खुलकर व्यक्त नहीं करते। वे दुख, तनाव या असुरक्षा जैसी भावनाओं को अंदर ही दबाकर रखते हैं। शुरुआत में यह सामान्य लग सकता है, लेकिन लंबे समय तक बातचीत की कमी रिश्ते में दूरी पैदा कर सकती है। अगर पार्टनर अपनी भावनाएं कभी साझा नहीं करता, तो यह भावनात्मक अलगाव का संकेत हो सकता है।
3 of 6
कामकाजी कपल
- फोटो : istock
वित्तीय समस्याएं छुपाना
रिश्तों में पैसों से जुड़ी सच्चाई छुपाना भी एक बड़ा रेड फ्लैग माना जाता है। कुछ लोग अपनी आय, कर्ज या आय संबंधित संघर्ष के बारे में खुलकर बात नहीं करते। बाद में यही चीजें झगड़े और भरोसे से जुड़ी समस्याओं की वजह बन सकती हैं। स्वस्थ रिश्ते में वित्तीय पारदर्शिता भी जरूरी मानी जाती है।
4 of 6
relationship
- फोटो : Adobe stock
पुराने रिश्ते की सच्चाई छुपाना
कई बार लड़के अपने पुराने रिश्तों या ब्रेकअप की असली वजह बताने से बचते हैं। अगर कोई व्यक्ति बार-बार अपने बीते हुए कल को छुपाने की कोशिश करे या सवालों से बचता रहे, तो यह चिंता की बात हो सकती है। रिश्ते में ईमानदारी बेहद जरूरी होती है और अधूरी जानकारी कंफ्यूजन पैदा कर सकती है।
5 of 6
कमिटमेंट को लेकर कंफ्यूजन
- फोटो : Adobe Stock
कमिटमेंट को लेकर कंफ्यूजन
कुछ लोग रिश्ते में रहते हुए भी भविष्य की योजनाओं को लेकर स्पष्ट नहीं होते। अगर आपका पार्टनर कमिटमेंट, शादी या लाॅन्ग टर्म प्लान की बातों से हमेशा बचता है, तो यह संकेत हो सकता है कि वह रिश्ते को लेकर पूरी तरह गंभीर नहीं है। ऐसे बर्ताव को नजरअंदाज करना आगे चलकर भावनात्मक दर्द दे सकता है।