हर किसी की जिंदगी में कोई न कोई खास दोस्त होता है, जिसे वह अपने रिश्तेदारों और खून के रिश्तों से भी बढ़कर मानता है। अपनी जिंदगी से जुड़ी हर बात वह उससे शेयर करते हैं। खासकर महिलाएं अपनी बेस्ट फ्रेंड से कोई बात शेयर किए बिना चैन से रह ही नहीं पाती हैं। महिलाओं का सबसे फेवरेट टॉपिक होता है उनके पति और ब्वॉयफ्रेंड।कई बार महिलाएं अपना दुख कम करने के लिए अपने रिलेशनशिप में आ रही दिक्कतों को अपनी बेस्ट फ्रेंड से शेयर कर लेती हैं, लेकिन क्या आपको मालूम है कि हमें अपने रिलेशनशिप से जुड़ी हर बात दोस्तों को नहीं बतानी चाहिए। कुछ बातें ऐसी होती हैं जो कपल्स के बीच ही रहें तो बेहतर है।
बेस्ट फ्रेंड से भी नहीं शेयर करनी चाहिए ब्वॉयफ्रेंड से जुड़ी ये बातें, वरना टूट सकता है रिश्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कभी-कभी हमारी जब पार्टनर से लड़ाई हो जाती है और हम उनसे कुछ बातों को लेकर हताश होते हैं तो ऐसे में हम अपने मन का बोझ हल्का करने के लिए अपनी फ्रेंड से बातें शेयर करते हैं, लेकिन यह सही नहीं है। आप दोनों के बीच हुए कलेश को दोस्तों से शेयर नहीं करना चाहिए। लड़ाई-झगड़े हर कपल्स के बीच होते हैं। अपने दोस्त से इस बारे में बात करने की बजाय अपने रिश्तों को ठीक करने का प्रयास करें।
आप अपने दोस्त से अपने पार्टनर संग हो रही दिक्कतों के बारे में जितनी चर्चा करेंगे भविष्य में आपको उतनी ही परेशानी होगी। अगर आपका पार्टनर पैसे की तंगी झेल रहा है तो यह इस बारे में कभी अपने दोस्त को न बताएं। ऐसे समय में अगर हो सकता है तो आप अपने पार्टनर की मदद करें, लेकिन दूसरों से डिस्कस कर उनकी परेशानी को और ज्यादा न बढ़ाएं।
आपके पार्टनर के जीवन में क्या समस्याएं हैं। यदि इस बारे में उन्होंने आपको बताया है, तो इसे अपने तक ही रखें। कभी इमोश्नल होकर भी ये बाते अपने दोस्त को न बताएं। याद रहे, भरोसे की नींव को तोड़ना कभी-कभार संबंधों की नींव में दरार ले आता है।
अगर आपके पार्टनर को किसी चीज से डर लगता है तो आपको यह बात किसी से शेयर नहीं करनी चाहिए। ऐसा हो सकता है कि किसी मौके पर लोग उनका मजाक बनाने लगें या फिर गलत फायदा उठाएं। इसी तरह अपने पार्टनर की किसी भी बीमारी के बारे में दूसरों से जिक्र न करें, वरना लोग उनसे दूरी बनाने लगेंगे और इससे आपके पार्टनर की परेशानी बढ़ सकती हैं।