फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहली बार करने जा रहे हैं प्यार का इजहार तो खुद को करे ऐसे तैयार

Thu, 12 Sep 2019 03:33 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 12 Sep 2019 03:33 PM IST
विज्ञापन
best way to purpose
love

आपको किसी से प्यार हो जाना आपके वश की बात है लेकिन आपके इस भावना को मंजूर करना या ना करना उनके ऊपर है। हम सभी के अंदर एक उम्मीद होती है कि हमारे फैसलों का हमेशा सम्मान हो। आपको बता दें कि दूसरा भी आपसे यही उम्मीद करता है। सही ढंग से मन की बात को किसी के पास पहुंचाना एक कला है। अब ऐसे में यह बात सामने आती है कि ऐसा क्या किया जाए कि आपके इमोशन को वह स्वीकार कर लें। अगर आप सही ढंग से अपने प्यार का इजहार करेंगे तो मंजूर होने की संभवाना बढ़ जाती है। आइए जानते हैं प्यार के इजहार के लिए कैसे करें तैयारी...

best way to purpose

इजहार करने का तरीका
प्यार के इजहार के लिए दुनिया में ऐसा कोई तरीका नहीं है, जिसे एकदम सही कहा जा सकता है। फूलों और उपहारों के साथ बात करना सही होगा यह जरुरी नहीं है। प्यार जाहिर करने के लिए महंगे उपहार और फूल जरुरी नहीं है। आपकी भावना सच्ची होनी चाहिए। समय और जगह को ध्यान में रखकर आप अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं।

best way to purpose

असल में सच्चई कुछ और है
किसी को पसंद करना और उससे प्यार का इजहार करने के बारे में सोचना आपको बहुत ही रोमांचित करता होगा। सच्चाई यह है कि प्यार को इजहार करना ना ही उतना आसान है और ना ही रोमांचित। हमारी जिंदगी कोई 3 घंटे की फिल्म कहानी नहीं है। किसी के प्रति अपनी भावनाओं को जाहिर करने से पहले यह जरुरी होगा कि आप उनकी भी भावनाओं के बारे में अच्छे से जान लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
best way to purpose

प्यार शुरुआती दौर में
किसी के प्रति आकर्षण होने के बाद कुछ समय तक आपको उस इंसान की हर बात अच्छी लगती है। आपको एकदम परियों की कहानी जैसा लगने लगता है। लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता जाता है आपको उसी इंसान की आदतें बुरी लगने लगती हैं। जब आप पूरी तरह से तैयार हो तभी आगे बढ़ने की जरुरत है, इसलिए आपको जल्दबाजी न करते हुए पूरा समय लेना चाहिए।

विज्ञापन
best way to purpose

'ना' सुनने का साहस
आपको जितनी हिम्मत की जरुरत प्यार को इजहार करने में है, ठीक उतनी ही हिम्मत की जरुरत ना सुनने के लिए होती है। इसके लिए आपको खुद को तैयार रखना चाहिए। अगर कोई हमारे प्रस्ताव को स्वीकार नही कर रहा है तो इसका मतलब यह नही है कि वो हमारा दुश्मन हो गया है। प्रस्ताव को स्वीकार करना या ना करना उसके पसंद पर निर्भर है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed