{"_id":"687a3315c3a9b329ab05659f","slug":"barack-obama-and-michelle-obama-relationship-advice-on-happy-marriage-life-tips-2025-07-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Barack Obama Marriage Tips: 'आई लव यू' कौन पहले कहता है? बराक और मिशेल के जवाब सुनकर आप हैरान रह जाएंगे","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
Barack Obama Marriage Tips: 'आई लव यू' कौन पहले कहता है? बराक और मिशेल के जवाब सुनकर आप हैरान रह जाएंगे
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Fri, 18 Jul 2025 05:22 PM IST
सार
Barack obama and Michelle obama Relationship: बराक और मिशेल ओबामा की जोड़ी हमें ये सिखाती है कि कोई भी रिश्ता परफेक्ट नहीं होता, लेकिन उसे निभाने का तरीका परफेक्ट बनाया जा सकता है। बराक ओबामा और मिशेल ओबामा के मजबूत रिश्ते से लें सबक, जानिए क्यों उनकी जोड़ी को कहा जाता है आदर्श।
विज्ञापन
1 of 6
बराक ओबामा और मिशेल ओबामा
- फोटो : Instagram/michelleobama
Barack Obama Happy Married Life: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। अक्सर वह अपनी पत्नी मिशेल ओबामा के साथ नजर आते हैं। बराक ओबामा और मिशेल की जोड़ी अमेरिका में ही नहीं, दुनिया भर में पसंद की जाती है और वह एक आदर्श कपल माने जाते हैं। उनकी शादी को लगभग 32 साल हो गए हैं। इस दौरान अलग-अलग जिम्मेदारियां, चुनौतियां और अफवाहों के बावजूद उनका रिश्ता उतना ही मजबूत है, जितना पहले दिन था। हाल ही में एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में दोनों ने अपने रिश्ते से जुड़े 15 मजेदार सवालों के जवाब दिए, जिनसे यह स्पष्ट हुआ कि क्यों इनका रिश्ता अब तक टिका हुआ है और कैसे हर कपल इस पॉवर कपल से रिश्ते निभाने के अहम सबक ले सकता है।
बराक और मिशेल ओबामा की जोड़ी हमें ये सिखाती है कि कोई भी रिश्ता परफेक्ट नहीं होता, लेकिन उसे निभाने का तरीका परफेक्ट बनाया जा सकता है। प्यार, सम्मान, माफी, ह्यूमर और बराबरी, यही पांच ऐसे सूत्र हैं जो किसी भी रिश्ते को उम्रभर मजबूत बनाए रखते हैं। बराक ओबामा और मिशेल ओबामा के मजबूत रिश्ते से लें सबक, जानिए क्यों उनकी जोड़ी को कहा जाता है आदर्श।
बराक ओबामा और मिशेल ओबामा
- फोटो : Instagram/michelleobama
बराक और मिशेल ओबामा के रिलेशनशिप से 5 बेहतरीन टिप्स
ईगो छोड़ें, रिश्ते को चुनें
पाॅडकास्ट के दौरान मिशेल और बराक ओबामा से 15 निजी सवाल किए गए। इन सवालों के जवाब से उनके रिश्ते की मजबूती की वजह पता चलती है, साथ ही यह भी पता चलता है कि वह एक दूसरे को कितना जानते हैं। उनके बीच के बाॅन्ड का एक कारण है कि वह माफी मांगने में पीछे नहीं होते। उनके लिए ईगो से ज्यादा जरूरी रिश्ता है। जब उनसे पूछा गया कि लड़ाई के बाद पहले माफी कौन मांगता है तो बराक का जवाब था, मैं। बहुत से रिश्ते सिर्फ इसलिए टूट जाते हैं क्योंकि कोई झुकना नहीं चाहता। बराक का यह कदम बताता है कि रिश्ते में अहम नहीं, समझदारी मायने रखती है।
3 of 6
बराक ओबामा और मिशेल ओबामा
- फोटो : Instagram/michelleobama
मस्ती से रिश्ते को रखें ताजा
रिश्ते में प्यार के साथ मस्ती मजाक होना भी जरूरी है ताकि रिश्ते में नयापन और दोस्ताना बना रहे। ज्यादा फनी कौन हैं, इस सवाल पर मिशेल और ओबामा दोनों ने ही मिशेल को ज्यादा मजाकिया माना। एक सफल रिश्ते की नींव सिर्फ गंभीर बातों पर नहीं, बल्कि हँसी और मस्ती पर भी टिकी होती है। जिंदादिली रिश्ते में नई जान डालती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
बराक ओबामा और मिशेल ओबामा
- फोटो : Instagram/michelleobama
एक-दूसरे की खूबियों को सराहें, कमियों को अपनाएं
हर इंसार परफेक्ट नहीं होता। उसमें कई खामियां होती हैं और खूबियां होती हैं। अपने पार्टनर को सिर्फ खूबियों से नहीं खामियों के साथ भी अपनाएं। मिशेल और बराक इस बात को अच्छे से समझते हैं। ऐसा उनके दो सवालों के जवाब से पता चलता है। पहला, कौन ज्यादा धैर्यवान है, इस पर दोनों का ही जवाब बराक ओबामा थे। वहीं ज्यादा जिद्दी कौन हैं, इस सवाल पर मिशेल और बराक दोनों ने मिशेल का नाम लिया। एक दूसरे को पूरी तरह स्वीकार करना, उनकी कमजोरियों को भी प्यार से अपनाना ही रिश्ते को मजबूत बनाता है।
विज्ञापन
5 of 6
बराक ओबामा और मिशेल ओबामा
- फोटो : Instagram/michelleobama
घर के काम और जिम्मेदारियां साथ निभाएं
अक्सर कपल्स के बीच काम और जिम्मेदारियों का सही से बंटवारा न होने और एक पर अधिक भार होने से रिश्ता बोझिल बन जाता है। जब उनसे सवाल किया गया कि दोनों में से ज्यादा काम कौन करता है, तो दोनों ने ही एक दूसरे के काम को महत्व देते हुए एक दूसरे को चुना।यह दर्शाता है कि दोनों एक-दूसरे की मेहनत की कद्र करते हैं। घर एक टीमवर्क है, जिसे अकेले कोई नहीं चला सकता।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।