फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Baby Girl Names: सावन में जन्मी बेटी के लिए चाहिए अनोखा नाम? यहां मिलेंगे सबसे शुभ विकल्प

Tue, 22 Jul 2025 04:07 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 22 Jul 2025 04:07 PM IST
सार

Baby Girls Name Born During Sawan : धर्म से जुड़ा नाम देने के लिए माता पार्वती और शिव जी के अनेक नामों में से भी चयन कर सकते हैं। आइए जानते हैं सावन में जन्मी बेटियों के लिए कुछ विशेष और शुभ नामों के विकल्प, जो पारंपरिक भी हैं और मॉडर्न भी

विज्ञापन
Baby Girls Name Born During Sawan Month Me janmi ladkiyo ke naam Disprj
सावन में जन्मी बेटी के नाम - फोटो : Adobe

Baby Girls Name Born During Sawan : सावन का महीना हरियाली, भक्ति और उल्लास से भरपूर होता है। यह भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का विशेष समय होता है। अगर आपकी बेटी का जन्म सावन में हुआ है, तो उसका नाम भी इस पवित्र और आध्यात्मिक महीने की ऊर्जा से जुड़ा होना चाहिए। ऐसे नाम न सिर्फ सुंदर होते हैं बल्कि उनमें एक गहराई, एक भावना भी होती है जो जीवन भर उसका साथ निभाती है। सावन माह में जन्मी अपनी बेटी का नाम वर्षा ऋतु से संबंधित या हरियाली और प्रकृति से जुड़ा हुआ रखा जा सकता है। इसके अलावा धर्म से जुड़ा नाम देने के लिए माता पार्वती और शिव जी के अनेक नामों में से भी चयन कर सकते हैं। आइए जानते हैं सावन में जन्मी बेटियों के लिए कुछ विशेष और शुभ नामों के विकल्प, जो पारंपरिक भी हैं और मॉडर्न भी।



 

Baby Girls Name Born During Sawan Month Me janmi ladkiyo ke naam Disprj
शिवशक्ति से संबंधित नाम - फोटो : Adobe

शिव-पार्वती से जुड़े नाम

शिवानी

सावन धार्मिक महत्व रखता है। यह भगवान शिव और माता पार्वती का प्रिय महीना है। इस माह में जन्मी बेटी का नाम शिवशक्ति से जुड़ा हुआ रखा जा सकता है। आप बेटी को शिवानी नाम दे सकते हैं, जो माता पार्वती के अनेक नामों में से एक है। 


गौरी

मां पार्वती को गौरी भी कहा जाता है। गौरी नाम सुंदरता का प्रतीक है और इसका एक अर्थ उज्ज्वलता है।


पार्वती

 सावन माह में जन्मी अपनी बेटी को पार्वती नाम दिया जा सकता है। माता पार्वती भगवान शिव की अर्धांगिनी है। 


शंभवी

शंभवी का मतलब है शिव की शक्ति। बेटी के लिए यह नाम देवी मां का आशीर्वाद है। शिवशक्ति का यह नाम सशक्त मायने रखता है। 

 
त्रिपुरा

शक्ति की तीन रूपों में से एक को त्रिपुरा कहते हैं। बेटी के लिए त्रिपुरा नाम सुंदर, सशक्त और आधुनिक है।

Baby Girls Name Born During Sawan Month Me janmi ladkiyo ke naam Disprj
बेटी का नाम - फोटो : Instagram

 मॉडर्न लेकिन पारंपरिक स्पर्श वाले नाम

अव्या

बेटी का अ अक्षर से सुंदर और सावन स्पेशन नाम रखना चाहते हैं तो अव्या नाम रख सकते हैं। यह नाम माॅर्डन होने के साथ ही यूनिक भी है। अव्या का अर्थ है विशुद्ध और शक्तिशाली। 


मायरा

अपनी बेटी को मायरा नाम से भी पुकार सकते हैं। मायरा का मतलब है प्रिय और मधुर। 


अन्वी

देवी लक्ष्मी का नाम अन्वी भी है। अन्वी नाम आधुनिक और धार्मिक महत्व रखता है। 


कीरा

दूसरों से अलग एकदम नया नाम रखने के लिए बेटी का नामकरण कीरा कर सकते हैं। कीरा का अर्थ है चमक और प्रकाश। यह नाम यूनिक,  नए दौर का और सुंदर अर्थ वाला है। 


नायरा 

नई दिशा की खोज करने वाली को नायरा कहते हैं। लड़कियों के लिए नायरा नाम एक प्रेरणादायक और आधुनिक नाम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Baby Girls Name Born During Sawan Month Me janmi ladkiyo ke naam Disprj
सावन में जन्मी बेटी का नाम - फोटो : Freepik

सावन और वर्षा से प्रेरित नाम

नीरा

सावन का महीना बरसात का मौसम लेकर आता है। इस मौसम में जन्मी बच्ची का नाम वर्षा ऋतु से संबंधित रखना चाहते हैं तो नीरा नाम यूनिक है। नीरा का मतलब है जल की बूंद। 


अंबरिता 

बेटी को दूसरों से हटकर कुछ अलग नाम देना चाहते हैं तो अंबरिता नाम सुंदर और अर्थपूर्ण है। अंबरिता अंबर से लिया गया है, इस नाम का अर्थ है आकाश से संबंधित।


वरदा

हिंदू धर्म में बेटी को देवी स्वरूप माना जाता है। आप बेटी का नाम वरदा रख सकते हैं। वरदा का मतलब होता है, देने वाली या शुभकामनाओं की देवी। 


इंद्रिका

वर्षा ऋतु से संबंधित बेटी का एक नाम इंद्रिका भी है। इंद्रिका का अर्थ वर्षा लाने वाले इंद्र से जुड़ा है। बेटी के लिए यह नाम काफी सशक्त और सुंदर अर्थ वाला होता है।


मेघा

बेटी का नाम मेघा रखा जा सकता है जो बरसात में जन्मी बेटी के लिए उपयुक्त है। मेघा का अर्थ बादल या शीतलता है।

विज्ञापन
Baby Girls Name Born During Sawan Month Me janmi ladkiyo ke naam Disprj
बच्चे का नाम - फोटो : Adobe

प्रकृति और हरियाली से जुड़े नाम

वृंदा

तुलसी का दूसरा नाम वृंदा है। सावन हरियाली का मौसम है। इस मौसम में प्रकृति की अद्भुत सुंदरता को महसूस किया जाता है। ऐसे में सावन माह में जन्मी अपनी बेटी का नाम वृंदा रखा जा सकता है।


कनक

बेटी का यूनिक, नए समाने का और अर्थपूर्ण नाम रखना चाहते हैं तो कनक नाम दें। कनक का अर्थ होता है जिसमें सोने के समान तेज हो।


तरंगिनी

सावन में बेटी का जन्म हुआ है और उसे प्रकृति से संबंधित कोई नाम देता है तो तरंगिनी नाम अनोखा और अर्थपूर्ण है। तरंगिनी का मतलब है लहरों में बहती।


शैलजा

शैलजा मां पार्वती का दूसरा नाम है। वह पहाड़ की पुत्री हैं। लड़की के लिए धार्मिक और प्रकृति से जुड़ा नाम देने के लिए शैलजा बेहतर विकल्प है।


हर्षिता

आप  अपनी बेटी का नाम हर्षिता रख सकती हैं। हर्षिता का मतलब है आनंद से भरपूर।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed