फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Baby Boy Names: विष्णु पुराण से चुनें लड़कों के लिए यूनिक नाम, अपने बेटे का करें नामकरण

Thu, 28 Nov 2024 04:15 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 28 Nov 2024 04:15 PM IST
सार

अगर आप अपने बेटे के लिए नाम की तलाश में हैं तो विष्णु पुराण से लड़कों के लिए नाम की तलाश करें। विष्णु पुराण में बेटे के लिए यूनिक, अर्थपूर्ण, धार्मिक महत्व रखने वाले आधुनिक नाम आसानी से मिल सकते हैं।

विज्ञापन
Baby Boy Names Inspired By Vishnu Puran Lord Vishnu Modern Name For baby
बेटे के लिए नाम - फोटो : AMAR UJALA

Lord Vishnu Modern Name For baby: बेटे के जन्म के बाद नए-नए बनें माता पिता की जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं। उनका सबसे पहला काम अपने बच्चे को पहचान देना होता है। नाम बच्चे की पहचान होता है, साथ ही उसके व्यक्तित्व का प्रतीक बन सकता है। कहते हैं कि नाम का असर किसी व्यक्ति की व्यवहार और विचारों पर जरूर होता है। ऐसे में जन्म से पहले से ही माता पिता अपने बच्चे के लिए नाम की तलाश करने लगते हैं। वह ऐसा नाम चाहते हैं तो पुकारने और सुनने में सुंदर हो। साथ ही नाम को कोई गहरा अर्थ हो। इसके अलावा नाम ऐसा हो जो यूनिक और आधुनिक भी हो यानी आज के दौर के मुताबिक। 



भगवान के नाम पर बच्चे का नाम रखना हमेशा से चलन में रहा है। आज भी माता पिता बच्चे पर भगवान का आशीर्वाद और छत्र छाया बनाए रखने के लिए उसे भगवान का नाम देना चाहते हैं लेकिन नाम आधुनिक होना चाहिए। अगर आप अपने बेटे के लिए नाम की तलाश में हैं तो विष्णु पुराण से लड़कों के लिए नाम की तलाश करें। विष्णु पुराण में बेटे के लिए यूनिक, अर्थपूर्ण, धार्मिक महत्व रखने वाले आधुनिक नाम आसानी से मिल सकते हैं।

Baby Boy Names Inspired By Vishnu Puran Lord Vishnu Modern Name For baby
baby boy - फोटो : Freepik

अवयुक्त

अ अक्षर से बेटे का हटके नाम रखना है तो अवयुक्त नाम दे सकते हैं। भगवान कृष्ण का  एक नाम अवयुक्त भी है। इस नाम का अर्थ होता है स्पष्ट मन।

अथर्व

अथर्व नाम का अर्थ होता है, ज्ञानी या ईश्वर का ज्ञान। हिंदू धर्म में भगवान गणेश के कई नामों में से एक अथर्व है। हिन्दू धर्म के चार वेदों में से एक अथर्व वेद है। 

Baby Boy Names Inspired By Vishnu Puran Lord Vishnu Modern Name For baby
Baby Girl Name - फोटो : iStock

अयांश

मां बाप के अंश, सूर्य की पहली किरण या परमात्मा के दिए तोहफे को अयांश कहते हैं।

अनिकेत

अनिकेत भी बेटे के लिए प्यारा नाम हो सकता है। इसका अर्थ भी काफी सुंदर है। अनिकेत का मतलब है एक दिव्य, दुनिया का भगवान। इस शब्द का धार्मिक महत्व भी है। भगवान विष्णु और भगवान शिव दोनों को ही अनिकेत कहा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Baby Boy Names Inspired By Vishnu Puran Lord Vishnu Modern Name For baby
baby boy - फोटो : Freepik

केशव

भगवान कृष्ण को केशव भी कहते हैं। ये विष्णु जी का एक नाम है। साथ ही केशव का अर्थ लंबे और सुंदर बालों वाले व्यक्ति से है।

पराक्ष

पराक्ष नाम का अर्थ चमकदार, उज्जवल और शुभ होता है। ये नाम भगवान राम से संबंधित है। पराक्ष आधुनिक और यूनिक नामों की सूची में शामिल नाम है, जो आपके बेटे के लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

विज्ञापन
Baby Boy Names Inspired By Vishnu Puran Lord Vishnu Modern Name For baby
र अक्षर से बच्चे का नाम - फोटो : Amar Ujala

रंश

रंश सुंदर और  आकर्षक नाम माना जाता है। रंश का अर्थ सफल या धनी व्यक्ति से है। इसे भगवान राम के अनेक नामों में से एक माना जाता है।

राघव

भगवान राम के भक्त अपने बेटे का नाम राघव रख सकते हैं। ये नाम भगवान राम के कई नामों में से एक है। राघव का अर्थ है रघु के वंशज।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed