फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीवी का यह कपल हिमाचल में मना रहा वेलेंटाइन डे, शेयर की लिप-लॉक की तस्वीरें

Wed, 14 Feb 2018 04:49 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 14 Feb 2018 04:49 PM IST
विज्ञापन
Aashka Goradia and Brent Goble celebrates Valentines Day in Himachal Pradesh share lip lock pics
aashka
आज वेलेंटाइन डे है। ऐसे में हर कोई इसे खास बनाने में लगा हुआ है। हर जगह इसी की चर्चा है। सोशल मीडिया पर हर और सेलेब्स की रोमांटिक तस्वीरें छाई हुईं हैं। कई स्टार्स के लिए इस बार का वेलेंटाइन बेहद ही खास है, क्योंकि शादी के बाद यह उनका पहला वैलेंटाइन है। एक ऐसे ही कपल की हम बात करने जा रहे हैं जो हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं और शादी के बाद यह उनका पहला वेलेंटाइन है। हम बात कर रहे हैं जानी-मानी अदाकारा आशका गोराडिया की जिन्होंने नच बलिए में अपने रोमांस का तड़का दिखाने के बाद पिछले साल 3 दिसम्बर को ब्रेंट गोबल के साथ शादी की है।
Aashka Goradia and Brent Goble celebrates Valentines Day in Himachal Pradesh share lip lock pics
aashka
सोशल मीडिया के जरिए सेलिब्रिटी अपने फैंस को अपने वेलेंटाइन प्लान्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं। आशका भी इस फहरिस्त में पीछे नहीं है। आशका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी और ब्रेंट की तस्वीर साझा की हैं। दोनों हिमाचल प्रदेश में वेलेंटाइन सेलिब्रेट कर रहे हैं। हिमाचल से ही आशका ने एक बेहद रोमांटिक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों किस करते नजर आ रहे हैं। 
Aashka Goradia and Brent Goble celebrates Valentines Day in Himachal Pradesh share lip lock pics
aashka
इस तस्वीर को शेयर करते हुए आशका ने  लिखा, आई लव यू... हैप्पी वेलेंटाइन डे... अपने पार्टनर के साथ तैयार होकर, ब्यूटीफुल बैकग्राउंड और किस ऑफ लव... आपको बता दें दोनों की किस करते हुए यह कोई पहली तस्वीर नहीं हैं। हिमाचल प्रदेश में छुट्टियां मना रहा यह न्यूली वेड कपल पिछले काफी दिनों से लगातार किस करते हुए कई बेहतरीन तस्वीरें पोस्ट कर चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Aashka Goradia and Brent Goble celebrates Valentines Day in Himachal Pradesh share lip lock pics
aashka
बता दें, आशका और ब्रेंट की मुलाकात अमेरिका में हुई थी। यहीं दोनों को प्यार हुआ और फिर दोनों ने जिंदगी भर साथ चलने का फैसला किया। बीते साल 3 दिसंबर को ही दोनों ने शादी की थी। टीवी की दुनिया से जुड़ी कई मशहूर हस्तियां इस शादी में शामिल हुई थीं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed