शादी केवल दो लड़के और लड़की ही नहीं बल्कि दो परिवारों के बीच रिश्ता बनाने का काम करती है। हमारे समाज में शादी को विशेष महत्व दिया जाता है। लेकिन शादी को लेकर जरूरी बातें, सतर्कता व रिश्तो के मजबूती के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेने की सीख को जरा भी महत्व नहीं दिया जाता है। पैरेंट्स को लगता है कि बात पक्की हो गई है, तो अब शादी होने तक बच्चों को भी ऐसी किसी भी बात से बचना चाहिए, जिससे शादी में अड़चन आए। लेकिन समय के साथ-साथ लोगों की सोच बदल रही है। यह जरूरी भी है कि शादी जैसे रिश्ते की गंभीरता को समझकर उससे जुड़े हर पहलू पर विचार किया जाए ताकि आगे चलकर कोई समस्या न हो। आइए जानते हैं शादी से जुड़े उन 9 बातों के बारे में जिस पर आप दोनों की सहमति जरूरी हो...
शादी से पहले हर जोड़े को इन 9 बातों पर बना लेनी चाहिए सहमति
एक-दूसरे के विचार
हर इंसान की सोच अलग होती है। ऐसे में यह जरूरी नहीं कि आप दोनों के विचार एक जैसे हों और यह संभव भी नहीं है। लेकिन क्या आप उसकी सोच के साथ निबाह सकते हैं ? कहीं होनेवाला पार्टनर बहुत ज्यादा ईगोइस्ट तो नहीं, कहीं बहुत जिद्दी तो नहीं, कहीं बहुत पिछड़े विचारों का तो नहीं, कहीं बहुत खर्चीला या बहुत कंजूस तो नहीं आदि बातों पर चर्चा जरूरी है।
करियर
आप दोनों की करियर को लेकर क्या राय है और किस तरह से एक-दूसरे का सहयोग कर सकते हैं इन बातों पर शादी से पहले सहमति सबसे जरूरी चीज है। शादी के बाद आप अपने करियर को किस तरह से आगे बढ़ाएंगे इस पर भी विचार-विमर्श करना चाहिए।
फैमिली प्लानिंग
अगर पहले से ही बच्चे को लेकर कोई प्लानिंग नहीं है तो ये फैसला बहुत कुछ बदलनने को मजबूर कर देगा। इस फैसले का असर आपके करियर से लेकर फाइनेंस पर पड़ेगा।
दहेज
आप बातों ही बातों में पता कर सकते हैं कि लड़का या उसके परिवार वाले कुछ ज्यादा उम्मीद तो नहीं कर रहे हैं। लड़का कहीं किसी बड़ी गाड़ी या बाइक का सपना तो नहीं पाल रहा आदि। कई बार ऐसा होता है कि शादी के बाद लड़का नौकरी छोड़कर बिजनेस करने लगता है। ऐसे में जरूरी है कि आप शादी से पहले पता कर ले कि शादी के बाद किस प्रकार की फाइनेंशियल प्लानिंग है।