इंटरनेट के जमाने में कई नई चीजों का जन्म हो चुका है। ब्लाइंड डेट भी इन्हीं में से एक है। ब्लाइंड डेट का मतलब एक ऐसे शख्स से रिश्ते के नजरिए से मिलने जाना जिसे आप पहले कभी न देखा हो। ऐसे डेट पर जाते समय मन में बहुत सारी उलझनें रहती हैं और लोगों के दिमाग में बस एक ही चीज घुमती रहती है कि कुछ भी हो बस डेट सफल होना चाहिए। आज हम कुछ ऐसे चीजों के बारे में बताएंगे जिन्हें ध्यान में रखकर आप अपने इस डेट को सफल बना सकते हैं।
ब्लाइंड डेट पर जाते समय इन बातों का रखें खास ध्यान, नहीं तो बढ़ सकती है परेशानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिलने से पहले अच्छे से जान लें
ब्लाइंड डेट पर आप जिस भी शख्स के साथ मिलने जा रहे हैं उसे पहले अच्छे से समझ लें। बेहतर होगा कि पहली बार मिलने से पहले अपने साथी से फोन पर कुछ दिन बात करें जिससे आप उन्हें आसानी से समझ सकते हैं। आप साथी को शुरुआत में जितनना समझ लेंगे आपको आगे उतनी ही आसानी होगी।
हाइजीन का विशेष ध्यान
डेट पर हाइजीन का भी अच्छा ख्याल रखें। क्या पता आप जिसके साथ डेट पर जा रहे हैं वो हाइजीन को लेकर काफी जागरूक हो। वैसे हाइजिनिक रहना आपके स्वास्थ्य के लिए भी बढ़िया है।
अल्कोहल से परहेज
ब्लाइंड डेट पर अल्कोहल से परहेज करें। हालांकि आपका मन बहकने का जरूर करेगा लेकिन खुद को थोड़ा कंट्रोल करें। अल्कोहल का सहारा लेकर कुछ लोग बहकने का बहाना भी बना सकते हैं।
समय का पक्का
ब्लाइंड डेट पर समय पर पहुंचने का प्रयास करें। आप दोनों का समय कीमती है। यदि आपको देर हो भी रही हो तो सूचित जरूर कर दें।