बेस्ट हसबैंड बनना किसी युद्ध लड़ने से छोटा काम नहीं। बीवी के लिए चाहे जो कुछ भी कर लिया जाए मगर फिर भी बीवी का मुंह फूला ही रहता है। अब हम आपको कोई जादू को छड़ी दे नहीं सकते जिसे घुमाते ही आपकी बीवी खुश हो जाए लेकिन इन 5 चीजों से क्या पता आप बेस्ट हसबैंड बन ही जाएं-
करेंगे ये 5 चीजें तो बनेंगे 'बेस्ट हसबैंड'!
बीवी की हां में हां मिलाना-
चाहे वो सही हो या नहीं लेकिन बीवी की हां में हां जरूर मिलाओ तभी आप पति नंबर वन बन पाओगे। भई! बीवी से झगड़े में फंसकर कोई फायदा नहीं। उसकी सारी बातें मान लो बात खत्म।
जहां हां में हां मिलाने से बात न बन रही हो तो प्यार से समझाकर काम निकालने में ही भलाई है।
ससुराल वालों के आगे बीवी की तारीफ करना-
ससुराल गए हैं तो बीवी की तारीफ करने से चूक न जाना दोस्त। उसके मम्मी-पापा के सामने उसकी तारीफों के पुल बांध दो। बीवी अपने आप ही लट्टू हो जाएगी आप पर।
और अगर अपने घर में तारीफ की तो वो आप पर फिदा होगी, हालांकि ऐसा करना हर मर्द के लिए संभव नहीं पर कोशिश करके जरूर देखिए।
नौकरीपेशा बीवी के लिए चाय बनाना-
ये भी एक अच्छा तरीका है पति नंबर एक बनने का। जैसे ही बीवी ऑफिस से आए उसके सामने चाय का प्याला लेकर हाजिर हो जाओ। भले की ये इंप्रेशन कुछ ही पल का होगा मगर बीवी से कुछ पल का सुकून भी क्या कोई कम बात है।
कॉरपोरेट दफ्तर में काम करने वाली बीवी को पिक एंड ड्राप करना-
दोस्त इस चीज की आदत अगर एक बार बीवी को डाल दी तो इससे पीछे मुड़ना खतरे से खाली नहीं। इसलिए जरा इस कदम को सोच समझ कर उठाना, नहीं तो गुरू ये जी का जंजाल भी बन सकता है। मगर एक बार ये टिप ट्राई किया तो कुछ दिनों के लिए बन ही जाओगे बेस्ट हसबैंड।