एक अच्छे जीवनसाथी का मिलना तो कुछ हद तक किस्मत पर निर्भर करता है। लेकिन उस रिश्ते में मधुरता बनाए रखना तो इंसान का ही काम होता है। अक्सर देखा गया है कि शादी के कुछ सालों बाद ही पति-पत्नी के रिश्ते में तल्खी शुरू हो जाती है। कई बार तो ये नौबत तलाक तक पहुंच जाती है। तो आइए जानने की कोशिश करते हैं वो कौन से कारण हैं जिनकी वजह से ये नौबत आती है।
ये 5 गलतियां बर्बाद कर सकती हैं आपकी शादीशुदा जिंदगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाज का दखल
कई बार देखा गया है लोग अपने पार्टनर के बारे में अपनी सहेलियों, दोस्तों या रिश्तेदारों को बताने लगते हैं । जब आप उनकी बुराइयां लोगों को बताएंगे तो उनके बारे में बुरा ही सुनने को मिलेगा। जिससे बहुत बार आपके सोचने का तरीका नकारात्मक हो जाता है और इन सबकी वजह से लड़ाई-झगड़े शुरू हो जाते हैं।
एक दूसरे की गलतियां निकालना
आपस में झगड़ा होना कोई नई बात नहीं हैं लेकिन हर बार झगड़े के समय पिछली गलतियों को गिनाना शुरू कर देंगे तो फिर झगड़े कभी खत्म ही नही होंगे। तो भलाई इसी में हैं कि पुरानी बातों को पीछे छोड़ कर आगे बढ़ा जाए।
मौन हो जाना
अगर कोई एक झगड़े के मूड में है तो दूसरे को चुप हो जाना चाहिए। इसी में भलाई है लेकिन अगर ये मौन बहुत लंबा न खीचें। अगर एक दूसरे से बात करना ही छोड़ देंगे तो फिर रिश्ते में दरार पड़ना स्वाभाविक है।
माता-पिता की बुराई
किसी को भी अपने माता-पिता की बुराई करना पसंद नहीं है। अगर रिश्ते में खटास नहीं पैदा करनी है तो जरूरी है कि एक दूसरे के अभिभावकों के प्रति सम्मान की भावना रखें।