New Year Party 2025: नया साल आने वाला है। साल की शुरुआत धूमधाम तरीके से करने के लिए लोग साल के आखिरी दिन यानी 31 दिसंबर को या साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी को पार्टी करते हैं। दोस्तों और परिवार के साथ मिलकर पर लजीज पकवानों का लुत्फ उठाते हैं। नृत्य व संगीत का आनंद लेते हैं और एक दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं। दोस्त नए साल की पार्टी पर घर के बाहर कहीं किसी रेस्तरां या क्लब जाते हैं लेकिन कुछ लोग घर पर ही नए साल की पार्टी आयोजित करते हैं, जिसमें अपने रिश्तेदारों, दोस्तों और परिचितों को शामिल करते हैं।
हालांकि एक अच्छी न्यू ईयर पार्टी का आयोजन करने के लिए पहले से कुछ तैयारियां योजनाबद्ध तरीके से करनी होती है, ताकि पार्टी में कोई कमी न रह जाए। यहां आपको नए साल की पार्टी का आयोजन करने के लिए तैयारियों की लिस्ट दी जा रही है, जिसके अनुरूप आप सारी व्यवस्था कर सकते हैं। ये चेकलिस्ट आपकी पार्टी को सफर और यादगार बनाएगी।
2 of 7
थीम तय करें
- फोटो : Adobe stock
थीम तय करें
वैसे तो नए साल की पार्टी के लिए थीम रखना वैकल्पिक है यानी पूरी तरह से आप पर निर्भर करता है। लेकिन कुछ खास और अलग करने के लिए एक थीम पार्टी का आयोजन किया जा सकता है। थीम पार्टी के लिए आपको एक थीम तय करनी होती है, जैसे बाॅलीवुड, रेट्रो या ब्लैक एंड व्हाइट थीम। आप अपनी नए साल की पार्टी के लिए ड्रेस कोड का भी निर्धारण कर सकते हैं जैसे कैजुअल, फॉर्मल या कलर कोडेड।
3 of 7
मेहमानों की लिस्ट और निमंत्रण
- फोटो : Adobe Stock
मेहमानों की लिस्ट और निमंत्रण
पार्टी का आयोजन कर रहे हैं तो जरूरी है कि पार्टी में किसे बुलाना है, उसकी एक लिस्ट बना लें। पार्टी में कितने लोग शामिल हो रहे हैं, लिस्ट के मुताबिक उसकी गणना कर लें। गेस्ट लिस्ट को देखकर सबको पार्टी के लिए निमंत्रण देना न भूलें। पहले से ही अपनी पार्टी के लिए दोस्तों और परिवार को इनवाइट करें। इस दौरान तारीख और समय कंफर्म करें।
4 of 7
पार्टी की सजावट
- फोटो : instagram
पार्टी की सजावट
किसी भी पार्टी या खास मौके की जान उसकी सजावट होती है। पार्टी की सजावट के लिए आप घर पर फेयरी लाइट्स, गुब्बारे, मोमबत्तियां, नए साल के बैनर, ग्लिटर या पार्टी पाॅपर्स आदि की व्यवस्था कर सकते हैं। इसके अलावा फोटो बूथ कार्नर बना सकते हैं।
5 of 7
संगीत और मनोरंजन
- फोटो : Adobe Stock
संगीत और मनोरंजन
पार्टी बिना संगीत के अधूरी लगेगी। इसलिए पहले से नए साल की पार्टी के लिए प्लेलिस्ट बना लें। ब्लूटूथ स्पीकर या डीजे सेटअप की व्यवस्था कर लें। अपने बजट के मुताबिक पार्टी में मनोरंजन को बढ़ाने के लिए कराओके मशीन या डांस फ्लोर, ताश, बोर्ड गेम्स या डंब शराड्स आदि की तैयारी कर लें ताकि पार्टी को एन्जाॅय कर सकें।