फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

National Dengue Day: डेंगू के मच्छरों से बचाव के लिए घर पर ही बनाएं रेपेलेंट, जानिए बनाने की विधि

Sat, 16 May 2020 11:40 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sat, 16 May 2020 11:40 AM IST
विज्ञापन
National Dengue Day 5 ways to make homemade mosquito repellents
डेंगू - फोटो : फाइल फोटो

मई के महीना खत्म होने से पहले भारत में मानसून दस्तक दे देता है। बारिश के मौसम में या इसके बाद आने वाले मौसम में डेंगू का खतरा अक्सर बढ़ जाता है। डेंगू की बीमारी कई बार जानलेवा भी हो जाती है। डेंगू के मच्छर और उनसे होने वाली जानलेवा बीमारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय हर साल 16 मई को राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया जाता है। मच्छरों से बचाव कर इस बीमारी के खतरे को कम किया जा सकता है। घरों में इन मच्छरों से बचाव के लिए मॉस्किटो किलर लिक्विड या कॉइल का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन बाहर में इनसे बचाव के लिए हमें मॉस्किटो रेपेलेंट लगाना पड़ता है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से घर पर ही मॉस्किटो रेपेलेंट बनाने की विधि बताएंगे।

National Dengue Day 5 ways to make homemade mosquito repellents
डेंगू - फोटो : फाइल फोटो

मॉस्किटो रेपेलेंट बनाने की विधि
एक कटोरी में 10 से 12 बूंद लौंग का तेल, 3 से 4 चम्मच वनीला एक्सट्रैक्ट और 3 से 4 चम्मच नींबू का रस लें। इसमें दो कप पानी डाल कर अच्छे से मिक्स कर लें। इस मिश्रण को अगर आप बॉडी पर दो से तीन बार लगाएंगे तो मच्छर आपसे दूरी बना लेंगे।

National Dengue Day 5 ways to make homemade mosquito repellents
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

नारियल और नीम के तेल से बनाएं मॉस्किटो रेपेलेंट
30 एमएल पिघले हुए नारियल के तेल में नीम के तेल की 10 बूंद डालकर अच्छे से मिला लें। इस रेपलेंट को आप स्प्रे बॉटल में डालकर स्टोर कर लें। घर से बाहर निकलते वक्त आप इसे बॉडी के उन हिस्सों पर स्प्रे कर लें, जो कपड़ों से न ढके हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
National Dengue Day 5 ways to make homemade mosquito repellents
पुदीना - फोटो : सोशल मीडिया

पुदीना
मिंट ऑइल मच्छरों को भगाने में बहुत कारगर है। मिंट ऑइल को आप अपने शरीर पर इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर अपने घर में लगे प्लांट पर भी स्प्रे कर सकते हैं इससे मच्छर पास नहीं आते हैं। इसके अलावा अगर पुदीना को पानी के साथ उबाल कर इसके पानी को कमरे में स्प्रे किया जाए तो भी मच्छर भाग जाते हैं।

विज्ञापन
National Dengue Day 5 ways to make homemade mosquito repellents
tea tree oil

नारियल तेल और टी ट्री ऑयल से बनाएं रेपेलेंट
30 एमएल पिघले हुए नारियल के तेल में 10 बूंदें टी ट्री ऑइल की अच्छे से मिला लें। इस रेपलेंट को आप स्प्रे बॉटल में डालकर स्टोर कर लें और जरूरत होने पर बॉडी पर स्प्रे करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed