Monsoon Ration Storage Tips: मानसून का मौसम गर्मी से राहत तो देता है, लेकिन साथ ही रसोई में रखे राशन के लिए कई चुनौतियां भी लेकर आता है। इस मौसम में हवा में नमी (Humidity) बढ़ जाती है, जिससे आटा, चावल, दाल, चीनी और मसाले जल्दी सीलन पकड़ सकते हैं। अगर इन्हें सही तरीके से स्टोर न किया जाए तो इनमें कीड़े लगने, फफूंद बनने या स्वाद और खुशबू कम होने की संभावना बढ़ जाती है।
Kitchen Storage Tips: मानसून में आटा, चावल, दाल और मसालों में लग जाते हैं कीड़े? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Wed, 08 Jul 2026 03:01 PM IST
सार
How To Protect Grains From Insects: मानसून में आटा, चावल, दाल और मसालों में कीड़े लगने से कैसे बचाएं?
मानसून में नमी बढ़ने के कारण राशन जल्दी खराब हो सकता है। आटा, चावल, दाल, चीनी और मसालों को हमेशा एयरटाइट कंटेनर में रखें, सूखी जगह पर स्टोर करें, सूखा चम्मच इस्तेमाल करें और समय-समय पर धूप दिखाएं। तेजपत्ता, नीम की सूखी पत्तियां या साबुत लौंग जैसे पारंपरिक उपाय भी कुछ लोगों द्वारा कीड़ों की संभावना कम करने के लिए उपयोग किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन