{"_id":"5d68eed68ebc3e017e52a6c6","slug":"marriage-tips-are-you-ready-for-marriage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी के लिए हो रहे हैं तैयार तो पहले जान लीजिए ये खास बातें","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
शादी के लिए हो रहे हैं तैयार तो पहले जान लीजिए ये खास बातें
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 02 Sep 2019 03:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
रिलेशनशिप
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शादी हर किसी के जीवन का सबसे अहम पड़ाव होता है। शादी सिर्फ दो लोगों का ही नहीं बल्कि दो परिवारों का आत्मीय मिलना होता है। अगर आप शादी करने जा रहे हैं तो आपको शादी से जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में जरूर जानना चाहिए। अक्सर हमें शादी को लेकर कई तरह के सवाल परेशान करते हैं। इन सवालों के जवाब जानना बेहद जरूरी है।
2 of 4
प्यार में धोखे की कहानी
- फोटो : pixabay
शादी करने से पहले आप भीतर से इस बात को जान लें कि आप शादी के लिए कितने तैयार हैं। अगर आपको लग रहा है कि अभी आप शादी के लिए तैयार नहीं है तो घर वालों के दबाव या सामाजिक दबाव में बिल्कुल भी शादी नहीं करें। आप चाहें अरेंज मैरिज करें या चाहे लव आपके भीतर से शादी को लेकर हां की आवाज आनी चाहिए।
3 of 4
relationship
- फोटो : pixa
शादी चाहे अरेंज हो या फिर लव दोनों में ही कई तरह की परेशानियां आती हैं। मसल अगर आप किसी से प्यार करते हैं तो हो सकता है कि आपका परिवार उसके लिए राजी न हो ऐसे में अपने परिवार को प्यार से मनाएं। जबकि वहीं अगर आपकी अरेंज मैरिज हो रही हो तो उसकी अपनी चुनौतियां होती हैं। इसलिए शादी से पहले आप अपने पार्टनर और उसके परिवार के बारे में पूरी जानकारी ले लें, क्योंकि हर लड़की चाहती है कि उसका पार्टनर खूबसूरत होने के साथ ही आर्थिक तौर पर भी स्वतंत्र हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
long distance relationship
अगर आप अरेंज मैरिज कर रहे हैं तो अपने पार्टनर को समझने के लिए उसे वक्त दें और अपनी सारी परेशानियों और उलझनों को लेकर उससे खुलकर बातचीत करें। दरअसल लव मैरिज में जहां आप अपने पार्टनर को अच्छे से जानती हैं वहीं अरेंज मैरिज में आपको पार्टनर के बारे में जानना होता है क्योंकि शादी को परिवार ने तय किया होता है। आपको अपने पार्टनर के विचारों और सोच के बारे में जानना बेहद जरूरी होता है। अगर आपको लगता है कि आपके पार्टनर और आपकी सोच में जमीन-आसमान का फर्क है और आपकी नहीं निभेगी तो आप साफ तौर पर मना कर दें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।