फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahatma Gandhi Jayanti 2021: दो अक्टूबर को ही क्यों मनाया जाता है विश्व अहिंसा दिवस? पीछे छुपी है ये वजह

Sat, 02 Oct 2021 12:03 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 02 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Mahatma Gandhi Jayanti 2021 For this reason International Day of Non Violence is celebrated on 2nd October
गांधी जयंती 2021 - फोटो : iStock

जब देश अंग्रेजों की गुलामी की जंजीरों में जकड़ा हुआ था, तब कई क्रांतिकारियों ने आगे आकर देश को आजाद कराने में अहम भूमिका निभाई और इन लोगों को मर-मिटने का भी डर नहीं था और इन्हीं में से एक थे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी। महात्मा गांधी हमेशा अहिंसा के रास्ते पर चले और एक लाठी के दम पर अंग्रेजों को भारत छोड़ने पर मजबूर कर दिया। गांधी जी ने कई आंदोलन चलाए और अंग्रेजों को ये बता दिया कि वे देश को आजाद कराने से कम किसी चीज पर नहीं मानेंगे। गांधी जी ने देश को आजाद कराने के लिए दिन-रात एक कर दिया। उनकी देश भक्ति देख हर कोई गांधी जी के साथ जुड़ता चला गया और फिर क्या था, आगे-आगे गांधी जी और पीछे-पीछे लोग। हर साल दो अक्टूबर को विश्व अहिंसा दिवस मनाया जाता है, लेकिन आप इसके पीछे की वजह जानते हैं? शायद नहीं, तो चलिए आपको बताते हैं।

Mahatma Gandhi Jayanti 2021 For this reason International Day of Non Violence is celebrated on 2nd October
गांधी जयंती 2021 - फोटो : iStock

ऐसे लिया आजादी की लड़ाई में हिस्सा

  • बात महात्मा गांधी के जीवन की करें, तो उनका जन्म 2 अकटूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। उन्होंने लंदन से कानून की पढ़ाई की और बैरिस्टर बनकर ही भारत लौटे। जब वे भारत आए, तो उन्हें भारत की उस वक्त की स्थिति ने काफी प्रभावित किया, जिसके बाद वे आजादी की लड़ाई में कूद पड़े। यहां उन्होंने अंग्रेजों को भारत से भगाकर ही दम लिया।
Mahatma Gandhi Jayanti 2021 For this reason International Day of Non Violence is celebrated on 2nd October
गांधी जयंती 2021 - फोटो : iStock

चलाए ये आंदोलन

-1906 में महात्मा गाधी ने ट्रासवाल एशियाटिक रजिस्ट्रेशन एक्ट के खिलाफ पहला सत्याग्रह चलाया। 

-गांधी जी ने नमक पर ब्रिटिश हुकूमत के एकाधिकार के खिलाफ 12 मार्च 1930 को नमक सत्याग्रह चलाया, जिसमें वे अहमदाबाद के पास स्थित साबरमती आश्रम से दांडी गांव तक 24 दिनों तक पैदल मार्च निकाला। 



-इसके अलावा गांधी जी ने दलित आंदोलन, भारत छोड़ो आंदोलन जैसे कई आंदोलन भी चलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahatma Gandhi Jayanti 2021 For this reason International Day of Non Violence is celebrated on 2nd October
गांधी जयंती 2021 - फोटो : Facebook/CMO Rajasthan

विश्व अहिंसा दिवस मनाने के पीछे ये है वजह

  • दरअसल, महात्मा गांधी का जन्म पोरबंदर में 2 अक्टूबर 1869 को हुआ था और इस दिन को ही विश्व अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि महात्मा गांधी को उनके अहिंसात्मक आंदोलन के लिए जाना जाता है और साथ ही वैश्विक तौर पर इस दिन गांधी जी के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए इस दिन को विश्व अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है।
विज्ञापन
Mahatma Gandhi Jayanti 2021 For this reason International Day of Non Violence is celebrated on 2nd October
गांधी जयंती 2021 - फोटो : Facebook/German Consulate General Bengaluru

हर साल ऐसे मनाई जाती है गांधी जयंती

  • 2 अक्टूबर के दिन पूरे भारत में राष्ट्रीय अवकाश रहता है और ये सब बापू के सम्मान में हर साल किया जाता है। इस मौके पर देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई गणमान्य व्यक्ति नई दिल्ली स्थित राजघाट जाते हैं और वहां गांधी जी की समाधि पर फूल चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed