भारत में हर साल ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को महान वीरयोद्धा महाराणा प्रताप की जयंती मनाई जाती है। इस तीथि के अनुसार आज 25 मई को महाराणा प्रताप की जयंती मनाई जा रही है। अपने बहादुरी, वीरता और साहस के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज महाराणा प्रताप का जन्म 9 मई 1540 को हुआ था। महाराणा प्रताप के पिता का नाम उदय सिंह द्वितीय और माता का नाम जयवंता बाई था। इस साल महाराणा प्रताप की 480वीं जयंती मनाई जा रही है। इस खास अवसर पर आप अपने प्रियजनों को इन प्यार भरे मैसेज से शुभकामनाएं दे सकते हैं।
Maharana Pratap Jayanti 2020: प्यार भरे इन मैसेज और कोट्स से दें महाराणा प्रताप जयंती की शुभकामनाएं
भारत मां का ये वीर सपूत,
हर हिंदुस्तानी को प्यारा है,
कुंवर प्रताप जी के चरणों में,
शत-शत नमन हामारा है।
महाराणा प्रताप जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं
प्रताप के शौर्य की गाथा,
हर कोई सुनाएगा गाकर,
मातृभूमि भी धन्य हो गई,
प्रताप जैसा पुत्र पाकर।
महाराणा प्रताप जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं
चेतक पर चढ़ जिसने,
भाला से दुश्मन संघारे थे,
मातृभूमि के खातिर,
जंगल में कई साल गुजारे थे।
महाराणा प्रताप जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं
इकबाल था बुलंद, उसे धूल कर दिया,
मद जिसका था प्रचंड, सारा दूर कर दिया,
राणा प्रताप इकलौते, थे ऐसे वीर जिसने,
अकबर का सारा घमंड, चूर चूर कर दिया।
महाराणा प्रताप जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं