ईद इस्लाम धर्म का सबसे बड़ा त्योहार है। रमजान के पवित्र महीना में 30वें दिन चांद का दीदार कर ईद का त्योहार मनाया जाता है। इस खास त्योहार के लिए रोजेदार महीने भर का इंतजार करते हैं। चांद दिखने के बाद ईद का त्योहार मनाया जाता है। भारत में इस साल ईद का त्योहार 25 मई को यानी आज मनाया जा रहा है। ईद का चांद दिखाई देने के बाद से ही बधाईयां देने का सिलसिला शुरू हो जाता है। ईद के खास मौके पर लोग अपने करीबी परिजनों और दोस्तों को शुभकामनाएं भेजते हैं। ऐसे में हम भी आज आपके लिए ईद स्पेशल वॉलपेपर लेकर आए हैं, जिसके जरिए आप शुभकामनाएं भेज सकते हैं।
Eid Mubarak 2020: इन आकर्षक वॉलपेपर के जरिए अपने प्रियजनों को दें ईद की शुभकामनाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुपके से चांद की रोशनी छू जाए आपको,
धीरे से ये हवा कुछ कह जाए आपको,
दिल से जो चाहते हो मांग लो खुदा से,
हमारी दुआ हैं इस ईद वो मिल जाए आपको।
आप सभी को ईद मुबारक।
ईद का त्योहार आया है,
खुशियां अपने संग लाया है,
खुदा ने दुनिया को महकाया है,
देखो फिर से ईद का त्योहार आया है,
आप सभी को दिल से ईद मुबारक।
ईद लेकर आती है ढेर सारी खुशियां,
ईद मिटा देती है इंसान में दुरियां,
ईद है खुदा का एक नायाम तबारोक,
इसीलिए कहते हैं ईद मुबारक।
रात को नया चांद मुबारक,
चांद को चांदनी मुबारक,
फलक को सितारे मुबारक,
सितारों को बुलन्दी मुबारक,
और आपको हमारी तरफ से ईद मुबारक।