Karwa Chauth 2024: 20 अक्तूबर को करवा चौथ मनाया जा रहा है। ये पर्व हिंदू धर्म में पति-पत्नी के रिश्ते को सेलिब्रेट करने के लिए मनाया जाता है। इस मौके पर महिलाएं साज श्रृंगार करके दुल्हन की तरह तैयार होती हैं। टीवी सीरियल्स में करवा चौथ मनाने के तरीके और बॉलीवुड अभिनेत्रियों के करवा चौथ की तस्वीरे देखकर आजकल की महिलाएं काफी प्रभावित होती हैं। वह फिल्मों और सेलेब्स की तरह करवा चौथ पर तैयार भी होती हैं।
सेलेब्स भी अपने करवा चौथ की तस्वीरे सोशल मीडिया पर शेयर करते है, जैसे कटरीना और विक्की के करवा चौथ मनाती तस्वीरें। लुक के अलावा लोग सेलेब्स की कपल फोटोज से भी आकर्षित होते हैं और वह भी अपने जीवनसाथी के साथ इसी तरह के पोज देकर फोटो क्लिक कराने की चाह रखते हैं।
ये इतना भी कठिन नहीं है। इस करवा चौथ पर आप कुछ सेलेब्स कपल के रोमांटिक पोज को काॅपी कर सकते हैं। करवा चौथ पर सेलेब्स की तरह ही फोटो क्लिक करा सकते हैं। यहां आपको कुछ बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के रोमांटिक कपल पोज की तस्वीरें दी जा रही हैं, जिसे देखकर आप भी करवा चौथ के मौके पर अपनाकर तस्वीरें क्लिक करा सकते हैं।
2 of 6
करवा चौथ के लिए कपल पोज
- फोटो : Instagram
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की तरह इस तरह का सिंपल लेकिन प्यारा पोज आप आसानी से दे सकते हैं। एक दूसरे को थाम कर जब आप चांद की रोशनी में ऐसा पोज देंगे तो आपके बीच के प्यार को हर कोई तस्वीरों से ही समझ जाएगा। इसके लिए पति अपनी पत्नी के कमर पर हाथ रखें, तो वहीं पत्नी पति की बाजुओं को पकड़ें या उन के सीने पर अपनी हथेली रख दें। मुस्कुराते हुए आप कैमरा में या एक दूसरे की आंखों में देख सकते हैं।
3 of 6
करवा चौथ के लिए कपल पोज
- फोटो : Instagram
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की तरह ये दो पोज भी दे सकते हैं। पहली तस्वीर में रकुल प्रीत पति जैकी के चेहरे को देखकर मुस्कुरा रही हैं और जैकी कैमरे को पोज दे रहे हैं, तो वहीं दूसरी तस्वीर में दोनों एक दूसरे से साथ काफी रोमांटिक और क्यूट पोज देते हुए एक दूसरे की नाक को नाक से टच कर रहे हैं। दोनों ही पोज रोमांटिक होने के साथ ही आपकी बाॅन्डिंग दर्शाते हैं।
4 of 6
करवा चौथ के लिए कपल पोज
- फोटो : Instagram
अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ की ये तस्वीर काफी खूबसूरत है। इस तस्वीर में दोनों बैठे हुए हैं। इसमें सिद्धार्थ अदिति के पीछे हैं और उन्होंने अदिति की कमर पर एक हाथ रखा है, दूसरे हाथ को अदिति ने थाम रखा है। इस तरह का पोज स्टाइलिश लगेगा। आप इसे बैठकर या खड़े-खड़े भी क्लिक करा सकते हैं। चेहरे पर एक मुस्कान के साथ चांद के नीचे खड़े होकर इस तरह का पोज भी दे सकते हैं।
5 of 6
करवा चौथ के लिए कपल पोज
- फोटो : Instagram
सोनाक्षी सिन्हा और जाकिर इकबाल की तरह करवा चौथ पर कुछ अलग हटकर पोज भी दे सकते हैं। जीवनसाथी के साथ फोटो क्लिक कराते वक्त ऐसा पोज भी काफी अच्छा और डिफरेंट दिखेगा। इस पोज में कपल के प्यार के साथ ही उनकी दोस्ती भी नजर आ रही है।