रूबी शुक्ला
Karwa Chauth 2024: करवा चौथ का व्रत 20 अक्तूबर को मनाया जा रहा है। यह उत्तर भारत में मनाया जाने वाला महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे लेकर महिलाएं काफी उत्साहित रहती हैं। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और पूजा अर्चना कर अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। महिलाएं इस बात का पूरा ध्यान रखती हैं कि करवा चौथ की पूजा पूरे विधि विधान की जाए और पूजा में किसी तरह की कोई कमी या चूक न हो।
करवा चौथ की पूजा के लिए चौक बनाई जाती है। कई स्थानों पर महिलाएं जमीन पर चौक बनाती हैं तो कुछ महिलाएं दीवार पर चौक बनाती हैं। पूजा के चौक को भगवान का आसन माना जाता है। करवा चौथ व्रत के लिए अगर आप पूजा की चौक बना रही हैं तो यहां समझें कि चौक कैसे बनाई जाती है।
2 of 5
करवा चौथ चौक
- फोटो : Adobe
करवा चौथ की पूजा के लिए चौक बनाने की सामग्री
हिंदू धर्म में हर मांगलिक कार्य के लिए पहले चौक बनाई जाती है। करवा चौथ की पूजा के लिए भी अगर चौक बनानी हो तो सामग्री नोट कर लें।
गेहूं का आटा, हल्दी, चावल के आटे का घोल, फूल और गाय का गोबर।
3 of 5
करवा चौथ पूजा
- फोटो : Adobe
चौक बनाने की विधि
स्टेप 1- घर पर पूजा की चौक कोई भी बना सकता है। इसके लिए जिस स्थान पर पूजा करनी है, वहां जमीन में समतल स्थान पर एक चौकोर डिब्बे जैसी आकृति बनाएं। इसके अंदर तुलसी का पौधा, सूर्य देव, चंद्र देव, गौरी मां की सांकेतिक आकृति, सुहाग की सामग्री और गंगा-यमुना आदि का चित्रण करें। बाजार से करवा चौथ की पूजन वाली तस्वीर ला सकते हैं। करवा चौथ के लिए भगवान के पोस्टर भी बाजारमें मिल जाते हैं।
4 of 5
करवा चौथ कलश पूजन
- फोटो : Adobe
स्टेप 2- चौक में गणेश जी, कलश और जिस भगवान की पूजा करनी है, उसका आसन बनाते हैं। इसे बनाने के लिए चावल के आटे का पतला घोल बना लें। इस घोल में हल्दी पाउडर मिलाएं। अब किसी रूई या इयरबड की मदद से इस घोल के जरिए जमीन पर चौक के अंदर आकृति बनाएं।
5 of 5
करवा चौथ के लिए पूजा की थाली
- फोटो : अमर उजाला
करवा चौथ के लिए पूजा थाली सजाएं
करवा चौथ की पूजन थाली में कुछ चीजों की मुख्य तौर से जरूरत होती है। इन सामान के बिना पूजा अधूरी रहती है। वहीं पूजा की थाली में यहां बताई गई चीजों को शामिल करने और पूजा करने से मां गौरी प्रसन्न हो सकती हैं। पूजा की थाली में फूल, बेलपत्र, रोली या कुमकुम, चंदन, अक्षत, सिंदूर, जल का लोटा, मिट्टी या आटे का दीया, घी में भिगी हुई रुई बत्ती, नारियल, करवा, कांस की सींक जिसे करवा की टोटी में रखा जाता है। चावल के आटे का लड्डू या पेड़ा।