फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्मदिन स्पेशल: राजकुमारी वाली जिंदगी जीती हैं जान्हवी कपूर, खरीद चुकी हैं ये करोड़ों का आलीशान घर

Sat, 06 Mar 2021 10:22 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 06 Mar 2021 10:22 AM IST
विज्ञापन
janhvi kapoor Birthday lifestyle net worth car collection and property
janhvi kapoor - फोटो : instagram/janhvi kapoor

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर आज अपना 24वां जन्मदिन मना रही हैं। फिल्मों में उनकी कमाल की एक्टिंग को फैंस द्वारा काफी पसंद किया जाता है। उनकी एक-एक तस्वीर को सोशल मीडिया पर काफी प्यार मिलता है। यही नहीं, फैंस उनकी फिटनेस और लग्जरी लाइफ के भी काफी दीवाने हैं। हर कोई चाहता है कि वो भी जान्हवी की तरह फिट दिखे और एक अच्छी जिंदगी जिए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जान्हवी कपूर आज जो जिंदगी जीती हैं उसके पीछे का राज क्या है? शायद नहीं, तो चलिए हम आपको जान्हवी कपूर के बारे में बताते हैं।

janhvi kapoor Birthday lifestyle net worth car collection and property
janhvi kapoor - फोटो : instagram/ janhvi kapoor

दरअसल, जान्हवी कपूर को वर्कआउट करने का काफी शौक है, जिसके कारण वे जिम में घंटों-घंटों पसीना बहाती हैं। जान्हवी अपने दिन की शुरुआत तीन से चार गिलास पानी पीकर करती हैं।

janhvi kapoor Birthday lifestyle net worth car collection and property
soup - फोटो : istock

जान्हवी नाश्ते में ब्राउन ब्रेड, पीनट बटर, ओट्स और अंडे खाना पसंद करती हैं। वहीं, लंच और रात के खाने में जान्हवी पत्तेदार सब्जियां, सलाद, वेजिटेबल सूप, ब्राउन राइस, उबली सब्जियां और दाल खाना पसंद करती हैं। वहीं, वे सॉफ्ट ड्रिंक और जंक फूड से दूरी बनाकर रखती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
janhvi kapoor Birthday lifestyle net worth car collection and property
janhvi kapoor - फोटो : instagram/ janhvi kapoor

जान्हवी कपूर ने बॉलीवुड में फिल्म 'धड़क' से डेब्यू किया था, और इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया। इसके बाद उन्होंने गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल में भी अपनी एक्टिंग से हर किसी को हैरान कर दिया। इसके अलावा उनकी कई अन्य फिल्में बहुत जल्द आने वाली हैं।

विज्ञापन
janhvi kapoor Birthday lifestyle net worth car collection and property
janhvi kapoor - फोटो : instagram/ janhvi kapoor

बात जान्हवी की प्रॉपर्टी की करें, तो उन्होंने बीते साल दिसंबर महीने में मुंबई के जुहू इलाके की अराया नाम की बिल्डिंग में 39 करोड़ रुपये का घर खरीदा है। यहां उन्होंने 14, 15 और 16वां फ्लोर खरीदा है, जहां वो अपना आशियाना बनाएंगी। इस घर के साथ ही जान्हवी ने छह कारों की पार्किंग की जगह भी ली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed