{"_id":"6739967a7b0897ccc6072ee5","slug":"how-to-save-tulsi-plant-from-dying-in-winter-in-hindi-disprj-2024-11-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"How To Save Tulsi Plant: सर्दियां आते ही सूखने लगता है तुलसी का पौधा तो करें ये काम","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
How To Save Tulsi Plant: सर्दियां आते ही सूखने लगता है तुलसी का पौधा तो करें ये काम
How To Save Tulsi Plant: वैसे तो सर्दियों का मौसम हर किसी को काफी पसंद आता है, लेकिन इस मौसम की जगह से लोगों का जनजीवन काफी प्रभावित होता है। जनजीवन के साथ-साथ सर्दियों के मौसम का असर पेड़-पौधों पर भी दिखाई देने लगता है।
कई ऐसे पौधे होते हैं जो इस मौसम में सूखने लगते हैं। इन पौधों में तुलसी का पौधा भी शामिल है। हर घर में तुलसी का पौधा रखना काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में जब ये सूखने लगता है तो लोगों को काफी परेशानी होने लगती है।
सर्दियों में तुलसी का पौधा सूखने की समस्या आम है, क्योंकि ठंड का मौसम और कम धूप इसकी बढ़त और सेहत पर असर डालते हैं। लेकिन सही देखभाल से आप तुलसी के पौधे को सर्दियों में भी हरा-भरा और स्वस्थ रख सकते हैं। यहां हम कुछ नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करके आप तुलसी के पौधे को सूखने से बचा सकते हैं।
2 of 7
नीम का पानी आएगा काम
- फोटो : freepik
नीम का पानी आएगा काम
यदि आपके घर पर लगा तुलसी का पौधा अभी से सूखने लगा है तो नीम का पानी इस्तेमाल करें। पौधे में नीम का पानी डालने से इसकी पत्तियां हरी-भरी रहती हैं। नीम में पाए जाने तत्व तुलसी के पौधे को मजबूती भी प्रदान करते हैं।
3 of 7
पानी देते समय रखें ध्यान
- फोटो : Adobe Stock
पानी देते समय रखें ध्यान
सर्दियों में पौधे को ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती। ऐसे में पौधे की मिट्टी सूखने पर ही हल्का पानी दें। यदि आपको लग रहा है कि पौधे कि मिट्टी गीली ही है, तो पानी देने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
मिट्टी का ध्यान रखें
- फोटो : Adobe stock
मिट्टी का ध्यान रखें
पौधे की ग्रोथ में सबसे अहम किरदार मिट्टी ही निभाती है। ऐसे में सर्दियों के मौसम में मिट्टी को समय-समय पर खुरचकर ढीला करें ताकि जड़ें सांस ले सकें। यदि मिट्टी कठोर हो गई है, तो उसमें थोड़ा खाद मिलाएं, ताकि इसमें नमी बनी रहे।
विज्ञापन
5 of 7
जैविक खाद का उपयोग करें
- फोटो : istock
जैविक खाद का उपयोग करें
सर्दियों में तुलसी को पोषण देने के लिए हर 15-20 दिन में जैविक खाद (जैसे गोबर की खाद या वर्मी-कंपोस्ट) डालें। इससे भी आपका पौधा सूखने से बचा रहेगा। इसके साथ-साथ खाद की वजह से पौधा मजबूत भी हो जाता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।