फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुछ ऐसा वैसा खाकर हो गए हैं बीमार तो 4 घरेलू उपाय करेंगे आपकी मदद

Tue, 07 Nov 2017 10:52 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह Updated Tue, 07 Nov 2017 10:52 AM IST
विज्ञापन
 try these 4 home remedies to treat food poisoning and stomach pain in wedding season

शादी का सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में इन दिनों हर घर मेँ रोज किसी न किसी समारोह का न्‍यौता आ ही जाता है। न्यौता आने का मतलब बाहर का मसालेदार, चटपटा खाना। कई बार डाइट की गड़बड़ी के चलते अधिकतर लोगों इन दिनों फूड प्वॉयजनिंग के भी शिकार हो जाते हैं। तो चलिए, हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपायों की जानकारी दे रहे हैं, जिन्हें अपनाने के बाद फूड प्वॉयजनिंग की स्थिति में आपको राहत हो सकती है।

 try these 4 home remedies to treat food poisoning and stomach pain in wedding season

अदरक न सिर्फ खाने का जायका बढ़ा देता है बल्कि पेट के लिए भी यह बहुत फायदेमंद है। अगर आपके घर में सूखे अदरक का पाउडर यानी सोंठ पाउडर है तो इसे छाछ में मिलाकर दिन में तीन से चार बार लें। दिक्कत अधिक है तो अदरक के रस में कुछ बूंद शहद की मिलाएं और इसे सिरप की तरह एक-एक चम्मच दिन मे तीन बार लें। पेट में जलन और दर्द से निजात दिलाने में कारगर उपाय है।

 try these 4 home remedies to treat food poisoning and stomach pain in wedding season

नींबू के रस में मौजूद एसिड फूड प्वॉयजनिंग के बैक्टीरिया को तुरंत खत्म करने में सहायक है। एक चम्मच में नींबू का रस और एक चुटकी शक्कर लें और इसे दिन में दो से तीन बार लें। चाहें तो आधा चम्मच नींबू के रस में आधा चम्मच अदरक का रस और एक चौथाई चम्मच काली मिर्च पाउडर मिलाकर लें। चाय में नींबू का रस डालकर पीने से भी पेट को आराम मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
 try these 4 home remedies to treat food poisoning and stomach pain in wedding season

तुलसी पेट में होने वाले संक्रमण की तुरंत रोकथाम में यह मददगार है। तुलसी के पत्तों से रस निकालकर उसमें शहद मिलाएं और इस मिश्रण को कुछ-कुछ अंतराल पर लें। फूड प्वॉयजनिंग से तुरंत आराम के लिए 5-6 तुलसी पत्तों को बारीक काट लें। इसमें एक चौथाई चम्मच नमक, काली मिर्च पाउडर और तीन चम्मच दही मिलाएं और दिन में चार बार लें। 

विज्ञापन
 try these 4 home remedies to treat food poisoning and stomach pain in wedding season

जीरा और मेथी दाने के सेवन से भी पेट की जलन में राहत मिलती है। आधा चम्मच जीरा भुनें, उसमें आधा चम्मच मेथी दाना मिलाकर पाउडर बनाएं। फिर इस पाउडर में चार चम्मच दही मिलाएं। इसे दिन में तीन बार लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed