{"_id":"570617f44f1c1b4602c8112f","slug":"tips-for-tan-free-skin","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस गर्मी घर पर करें टैनिंग का आसान इलाज","category":{"title":"Home Remedies","title_hn":"घरेलू नुस्खे","slug":"home-remedies"}}
इस गर्मी घर पर करें टैनिंग का आसान इलाज
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Thu, 07 Apr 2016 01:58 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मियां आ रही है और दिन में चिलचिलाती धूप से भी सामना होगा। टैनिंग होगी, जिससे खुद को बचाने के लिए खूब सारे कॉस्मेटिक्स और सनस्क्रीन पर खर्च करेंगे। हम आपको बताते हैं कुछ ऐसे आसान और सस्ते तरीके जिससे इस बार टैनिंग से खुद को आसानी से बचा सकेंगे। गर्मियों में इस बेदर्द टैनिंग से बचना है तो घर में रखी सब्जियां ही काफी है।
इस गर्मी घर पर करें टैनिंग का आसान इलाज
- फोटो : getty images
टमाटर का पेस्ट बनाएं और टैन हुए हिस्से पर लगाएं। थोड़ा सा ये पेस्ट सूखने पर दोबारा एक कोट लगाएं और फिर इसे धो दें। टमाटर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट चेहरे की सेल्स को खराब होने से बचाता है साथ ही चेहरे को लाल होने से बचाता है।
इस गर्मी घर पर करें टैनिंग का आसान इलाज
- फोटो : getty images
घर में लगे ऐलोवेरा के पत्ते से जेल को निकालें और नींबू की कुछ बूंदे इसमें मिलाएं। इस जेल पैक को 20 मिनट तर चेहरे पर लगाएं और फिर गर्म पानी से धो लें। ये चेहरे पर सुरक्षा कवच की तरह काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस गर्मी घर पर करें टैनिंग का आसान इलाज
- फोटो : getty images
टैनिंग हटाने के लिए आलू भी अच्छा विकल्प है। आलू और नींबू के रस को मिक्सर में डालें और इसका पेस्ट बना लें। 15 मिनट तक लगाएं और धो दें। इससे भी टैन त्वचा से आराम मिलेगा।
विज्ञापन
इस गर्मी घर पर करें टैनिंग का आसान इलाज
- फोटो : getty images
इसके अलावा खीरा भी टैंनिग हटाने में मददगार है। खीरे के जूस को टैनिंग वाले हिस्से पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो दें। खीरा ना केवल टैनिंग हटाता है साथ है चेहरे पर नमी भी देता है।