फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुंह के छाले से हैं परेशान तो इन आसान घरेलू नुस्खों को अपनाएं फिर देखें चमत्कार

Sun, 28 Jan 2018 02:05 PM IST
शान मोहम्मद
शान मोहम्मद Updated Sun, 28 Jan 2018 02:05 PM IST
विज्ञापन
Reason Behind Mouth Ulcer And Tips To Cure Them
Mouth Ulcer

मुंह में बार-बार छाले हो रहे हैं? जलन और दर्द से ठीक से खा भी नहीं पाते हैं? तो दवाओं के साथ-साथ कुछ घरेलू नुस्खे भी आजमा कर देखिए। 



अक्सर लोग मुंह के छाले (माउथ अल्सर) से परेशान रहते हैं। यह गोल आकार का घाव होता है, जिसका रंग सफेद या पीला होता है। मुंह में छाले होने पर कुछ भी खाते नहीं बनता। जलन होती रहती है। यह होंठ, जीभ या फिर गाल के अंदर की तरफ होते हैं। कब्ज, हार्मोनल बदलावों और अधिक एसिडिटी आदि के कारण छाले होते हैं। कभी-कभी शरीर में आयरन, विटामिन बी एवं सी की कमी के कारण भी ये हो सकते हैं। इसका इलाज साधारण घरेलू उपचार से भी संभव है।

Reason Behind Mouth Ulcer And Tips To Cure Them
honey

शहद
जीवाणुरोधी गुणों से युक्त शहद मुंह में होने वाले छालों में एक बहुत ही प्रभावी दवा के रूप में कार्य करता है। यह मुंह को नमी प्रदान करता है और शुष्क होने से रोकता है। उंगली से थोड़ा शहद लेकर छाले पर लगाएं। तत्काल आराम के लिए इसमें हल्दी मिलाएं।

Reason Behind Mouth Ulcer And Tips To Cure Them
fa - फोटो : getty images

नारियल तेल
इसमें पाए जाने वाले एंटी-इंफ्लेमेटरी यौगिक मुंह की सूजन को कम करके अल्सर की वजह से हो रहे दर्द में राहत प्रदान करते हैं। रुई के फाहे से नारियल के तेल को अल्सर पर लगाएं। आराम मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Reason Behind Mouth Ulcer And Tips To Cure Them
Apple Cider Vinegar

सेब का सिरका
इसकी प्रकृति अम्लीय होती है, जिससे आपको दर्द भी हो सकता है। ये सिरका अल्सर के लिए शक्तिशाली घरेलू नुस्खा है। आधा कप पानी में एक बड़ा चम्मच सेब का सिरका मिलाएं। कुछ मिनट के लिए इसे मुंह में रखें। इससे छाले के कारण हो रहे दर्द में आराम मिलेगा।

विज्ञापन
Reason Behind Mouth Ulcer And Tips To Cure Them
sad

नमक का पानी
यह अल्सर के लिए सबसे अधिक उपयुक्त घरेलू नुस्खा है। नमक का पानी अल्सर में काफी आरामदायक होता है। एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच नमक मिलाएं। इससे कुल्ला करें। इस प्रक्रिया को दिन में तीन-चार बार दोहराएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed